Categories: WWE

रॉयल रंबल में यह रेसलर कर सकता है रोमन रेंस का सामना

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 35 में ड्रू मैकइंटायर का सिंगल्स मैच में सामना किया था. यह मैच काफी बढ़िया था जहां  बिग डॉग को जीत मिली. रोमन रेंस ने इसके बाद मिडकार्ड स्टोरीलाइन में ध्यान दिया जहां वह शेन मैकमैहन और किंग कॉर्बिन के साथ स्टोरीलाइन में आए

रोमन रेंस रॉयल रंबल में किंग कॉर्बिन का सामना कर सकते हैं. यह बड़ा सुपरस्टार रेसलमेनिया में मैच जरूर लड़ सकता है. ऐसे में उनके लिए रेसलमेनिया में WWE को कुछ अच्छे प्रतिद्वंदी की तलाश होगी

इसलिए हम बात करने वाले हैं कुछ सुपरस्टार्स के बारे में जो रेसलमेनिया में रोमन रेंस का सामना कर सकते हैं.

डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस दोनों ही कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार है. डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस कुछ समय पहले साथ नजर आए थे. उस समय दोनों के बीच मैच टीज़ हुआ था लेकिन यह मैच सम्भव नहीं हुआ. WWE दोनों के बीच रेसलमेनिया में मैच बुक कर सकता है. इस मैच से WWE को बड़ा फायदा होगा.

 

शिंस्के नाकामुरा

 

शिंस्के नाकामुरा अभी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन है और लग रहा है कि वह रेसलमेनिया तक टाइटल को लेकर जा सकते हैं. ऐसे में WWE रोमन रेंस को बड़े पीपीवी में IC टाइटल के लिए मौका दे सकता है. अब नाकामुरा चैंपियन नहीं भही रहते हैं तो भी दोनों सिंगल्स मैच में बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं.

 

द मिज़

 

मिज़ एक जबरदस्त हील सुपरस्टार थे लेकिन बेबीफेस बनने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गयी. मिज़ कुछ समय पहले ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिये स्टोरीलाइन में थे. अब उस दुश्मनी का अंत हो गया है. रॉयल रंबल के बाद मिज़ हील बनने के साथ रोमन रेंस का सामना कर सकते हैं. यह बड़ा मैच होगा.

फीन्ड

दोनों के बीच हर एक फैन मैच देखना चाहता है. अगर यह मैच रेसलमेनिया में होगा तो WWE इसे जरूर मेन इवेंट में बुक करेगी. रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट में रोमन रेंस के लिए ब्रे वायट से अच्छा प्रतिद्वंदी नहीं हो सकता. वायट हील बनने के बाद रोमन को जबरदस्त चीयर दिला सकते हैं.

 

ब्रॉन स्ट्रोमैन 

 

दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई सारे मैच देखने को मिले हैं लेकिन रेसलमेनिया में WWE फिर एक बड़ा मुकाबला बुक कर सकता है. ब्रॉन इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीतने के बाद रेसलमेनिया में बिग डॉग का सामना कर सकते हैं. यह स्टोरीलाइन रोचल रहेगी और फैंस को बड़े स्टेज पर दो तगड़े सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने मे मजा आएगा.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago