Categories: CricketNews

India vs Sri Lanka के बीच दूसरे टी20 मैच में इन रिकॉर्ड्स पर रहने वाली हैं, सभी की नजरे

भारत और श्रीलंका के बीच में साल 2020 की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ खेली जा रही है, जिसका पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी के बासपारा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द कराना पड़ा, जिसके बाद अब दोनों ही टीम 7 जनवरी को इंदौर को होलकर स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीम के नजरे इस मैच पर जीत को लेकर होंगी जिससे सीरीज़ में हार की संभावनओं को खत्म किया जा सके।

आईये एक नजर डालते हैं, दूसरे टी20 मैच से पहले कुछ महत्तवपूर्ण स्टेट्स पर

इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभी तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है, जो साल 2017 के दिसंबर महिनें में भारत और श्रीलंका के बीच में ही हुआ था और इस मैच में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 88 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाये थे, जो टी20 क्रिकेट में टीम का सर्वोच्च स्कोर है।


गुवाहाटी में रद्द हुए पहले मैच के बाद भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ घर पर चल रही 5 टी20 मैचो में लगातार जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। इस सीरीज़ से पहले भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर पिछले 5 टी20 मैचो में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। यदि गुवाहाटी टी20 मैच में टॉस ना हुआ होता तो भारतीय टीम के लिए जीत का यह सिलसिला चलता रहता लेकिन ऐसा नहीं हो सका। श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ अपने पिछले 10 टी20 मैचो में से सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है, जबकि 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।


विराट कोहली यदि दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 1 रन भी बनाते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जायेंगे। वर्तमान में कोहली 2633 रनों के साथ रोहित शर्मा के बराबर हैं। इसके अलावा कोहली श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज़ में 7 और रन बना लेते हैं, तो वह भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाले टी20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने बल्लेबाज़ बन जायेंगे। रोहित शर्मा जो 289 रन के साथ पहले स्थान पर हैं, वह इस टी20 सीरीज़ में नहीं खेल रहे हैं।


कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली 4 टी20 पारियों में 50 रनों से अधिक बनायें हैं, जिसके बाद यदि वह अगली पारी में भी 50 से अधिक रन बना देते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक विपक्षी टीम के खिलाफ लगातार 5 बार ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन जायेंगे।


साल 2018-19 की सयैद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में रात के समय खेले गए 5 मैचो में से सभी मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे। इस टूर्नामेंट के 22 मैच होलकर स्टेडियम में खेले गए थे, जिसमें से लक्ष्य का पीछा करने वाली 18 बार टीम जीती थी।


होलकर स्टेडियम में खेले गए 8 अंतरराष्ट्रीय मैचो में सभी मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। किसी और टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 6 से अधिक मैच खेलने के बाद 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड नहीं है, जो भारतीय टीम का इंदौर के मैदान पर है।


कुलदीप यादव का होलकर स्टेडियम में गेंदबाज़ी का स्ट्राइक रेट 9.3 का है। कुलदीप ने इस मैदान पर 12 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें एक 5 विकेट मैच में शामिल हैं। वहीं 18.4 ओवरो में कुलदीप ने 10.12 के इकॉनमी रेट के साथ 189 रन बनायें हैं। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में कुलदीप यादव ने 52 रन खर्च करके 3 विकेट हासिल किए हैं।


श्रीलंका की टीम साल 2008 में विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के खिलाफ एक भी द्विपक्षीय सीरीज़ में जीत हासिल नहीं कर सकी है। यदि भारत इंदौर में होने वाले दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो यह सिलसिला चलता रहेगा भले ही तीसरे टी20 मैच का परिणाम कुछ भी हो।


यह 19 वीं द्विपक्षीय सीरीज़ भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही है, जबसे विराट कोहली ने डेब्यू किया है, जिसमें पहले खेली गयी 18 सीरीज़ में से 16 भारतीय टीम ने जीती है, जबकि बाकी के 2 में सीरीज़ बराबरी पर खत्म हुई थी। साल 2012 के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 11 द्विपक्षीय सीरीज़ खेली हैं, जिसमें सभी में जीत हासिल हुई है।


लोकेश राहुल ने टी20 क्रिकेट में होलकर स्टेडियम में अभी तक 374 रन बना चुके हैं। राहुल ने इंदौर के इस स्टेडियम में 46.75 के औसत और 158.47 के स्ट्राइक रेट के साथ ये रन बनायें हैं, जिसमें 4 अर्धशतक के साथ 89 रनों की सर्वोच्च पारी शामिल हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में खेले गए टी20 मैच में आयी थी।


कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 976 रन बना चुके हैं, यदि कोहली 24 रन और बना लेते हैं, तो 1000 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन पूरा करने वाले वह 6 वें कप्तान बन जायेंगे, साथ ही अगली पारी में वह यह कारनामा करते हैं, तो वह सबसे तेज़ ऐसा करने वाले कप्तान बन जायेंगे।


अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली कप्तान के तौर पर अभी तक 10969 रन बना चुके हैं, जिसके बाद उन्हें 11000 रन कप्तान के तौर पर पूरा करने के लिए सिर्फ 31 रन और बनाने हैं और वह ऐसा करने वाले 6 वें कप्तान बन जायेंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago