Categories: CricketIPL

IPL 2020 Auction के लिए 971 खिलाड़ियों ने दिए अपने नाम

IPL 2020 को लेकर अभी से सभी जगह बातें चलने लगी हैं, कुछ समय पहले ही ट्रेडिंग विंडो की समयसीमा खत्म होने के बाद हमने देखा था, कई खिलाड़ियों को जहां टीमों ने रिलीज किया तो उसमें से कुछ को दूसरी टीम में ट्रांसफर कर दिया गया। अभी सभी 8 फ्रेंचाइज़ी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली 13 वें सीज़न की नीलामी प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारी कर रही हैं।

नीलामी को लेकर इस बार 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं, जिसमें 713 खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि 258 विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा होने वाले हैं। जबकि सभी टीमों को मिलाकर सिर्फ 73 खिलाड़ी नीलामी में लिए जाने हैं, वहीं इन 971 खिलाड़ियों में 215 खिलाड़ी पहले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 754 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, इसके अलावा 2 खिलाड़ी एसोसियेट नेशन के भी शामिल हैं।

वहीं बात की जाए इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को लेकर तो उसमें से 19 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो कैप्ड हैं, इसके अलावा 634 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा नीलामी में 60 ऐसे भी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कम से कम 1 आईपीएल मैच पहले खेला हैं।

सभी IPL फ्रेंचाजियों को नीलामी के दौरान खरीदने जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर अपनी एक शॉर्टलिस्ट 9 दिसंबर की शाम को 5 बजे तक भेजनी हैं। विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो उसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक 55 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं, इसके बाद साउथ अफ्रीका के 54 खिलाड़ी और श्रीलंका के 39 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि वेस्टइंडीज़ के 34, इंग्लैंड के 22 और न्यूज़ीलैंड के 24 खिलाड़ियों ने भी नीलामी के लिए अपने नाम दिए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के पास हैं, सबसे अधिक पैसे

राशिद खान और मुजीब उर रहमान के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद 19 अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी IPL नीलामी का हिस्सा रहने वाले हैं। आईपीएल फ्रेंचाइज़ी भी अपनी टीम की खाली जगहों पर अच्छे खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करेंगी जिसके लिए वह अधिक पैसे खर्च कर सकती हैं।

यदि सभी फ्रेंचाइज़ियों के पर्स को देखते हुए बात करी जाए तो उसमें किंग्स इलेवन पंजाब के पास इस नीलामी में सबसे अधिक 42.70 करोड़ रुपये हैं, वहीं इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसके पास 35.65 करोड़ रुपये और तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसके पास नीलामी के लिए कुल 28.90 करोड़ रुपयें हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सबसे अधिक 12 खिलाड़ियों को शामिल करने की जगह है।

यहां देखिए नीलामी में शामिल 258 विदेशी खिलाड़ियों में किस देश के कितने खिलाड़ी हैं

देश कितने खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपने नाम दिए
अफगानिस्तान 19
ऑस्ट्रेलिया 55
बांग्लादेश 6
इंग्लैंड 22
नीदरलैंड्स 1
न्यूज़ीलैंड 24
साउथ अफ्रीका 54
श्रीलंका 39
यूएसए 1
वेस्टइंडीज़ 34
जिम्बाब्वे 3
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago