India vs West Indies इस कारण से दूूसरे वनडे में टीम काली पट्टी बांधकर मैदान में खेलने उतरी

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच में 3 मैचो की वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम के मैदान में खेला जा रहा है। इस सीरीज़ के पहले मैच में विंडीज़ टीम ने 287 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल करके पहले ही सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है। पहले मैच में शिमरन हेटमायर ने जहां 139 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं शाई होप ने 102 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे थे।

सीरीज़ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद कायरन पोलार्ड की कप्तानी में टीम का आत्विश्वास काफी बढ़ा हुआ है और उनकी नजर दूसरे वनडे में भी जीत हासिल करके सीरीज़ को अपने नाम पर करने को लेकर होगी। दूसरे वनडे मैच में विंडीज़ टीम के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम जब मैदान में उतरी तो उन्होंने अपनी बाहों पर काली पट्टी को बांधा हुआ था।

इसके पीछे कारण विंडीज़ टीम के महान खिलाड़ी बासिल बूचर जो सर गैरी सोबर्स, रोहन कान्हाई, क्लाइव लॉयड जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके थे उनका भारतीय समयानुसार सोमवार की सुबह निधन हो गया था। बूचर के सम्मान में पूरी विंडीज़ टीम ने इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी, इसको लेकर टीम के मैनेजर फिलिप स्पूनर ने मीडिया को पहले ही बता दिया था।

लम्बी बीमारी के बाद बासिल बूचर का निधन हुआ

क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने अपने ऑफीशियल ट्वीटर एकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए ट्विट किया कि, विंडीज़ क्रिकेट परिवार के लिए यह बेहद दुख भरा समय है, पूर्व गुयाना और विंडीज़ टीम के बल्लेबाज़ बासिल बूचर का सोमवार की सुबह फ्लोरिडा में निधन हो गया, जिसके बारे में उनके बेटे बासिल बूचर जूनियर ने जानकारी दी।

बासिल बूचर का निधन एक लम्बी बीमारी के बाद हुआ, उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बूचर ने साल 1958 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। गुयाना से आने वाले बूचर ने विंडीज़ टीम के लिए साल 1969 तक खेला जिस दौरान उन्होंने 44 टेस्ट मैच टीम के लिए खेले।

44 टेस्ट में बासिल बूचर ने टीम के लिए 3104 रन बनायें जिसमें 7 शतक के साथ 16 अर्धशतकीय पारियां दर्ज थी। भारत के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज़ में बूचर ने 69 से अधिक के औसत से 486 रन बनाये थे, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां दर्ज थी। बूचर ने अपने करियर की सबसे शानदार पारी साल 1963 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स के मैदान में 133 रनों की खेली थी। इसके अलावा बूचर को साल 1970 में विसडन क्रिकेटर ऑफ दी इयर का खिताब भी मिल चुका है।

यहां पर देखिये विंडीज़ क्रिकेट बोर्ड के उस ट्वीट को

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago