Categories: CricketIPLNews

IPL में अपने 2 होम मैच राजस्थान रॉयल्स इस मैदान में खेलेगी

इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन के शुरु होने का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी काफी बेसब्री के साथ कर रहा है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण साल 2020 के आखिर में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्डकप का होना है और इसी कारण आईपीएल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की कोशिश अच्छा प्रदर्शन करके अपनी नैशनल टीम में जगह बनाने को लेकर रहेगी।

आईपीएल में खेलने वाली सभी फ्रेंचाइजी अपने घरेलू मैच को लेकर अधिक बदलाव नहीं करती है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की सोच थोड़ा सा अलग है और इसी कारण टीम ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से अपने 2 होम मैच जयपुर की जगह किसी दूसरे स्थान पर कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उन्हें इसकी मंजूरी मिल चुकी है।

बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स खेलेगी अपने 2 घरेलू मैच

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में 13 वां आईपीएल सीजन खेलने उतरने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने 2 घरेलू मैच गुवाहटी स्थित बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी जिसमें उसका पहला मुकाबला 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ और 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। दोनों ही मैच रात को 8 बजे से खेले जायेंगे।

राजस्थान रॉयल्स जिसने आईपीएल के पहले सीजन में तो शानदार प्रदर्शन करके खिताब को अपने नाम पर किया था, लेकिन उसके बाद अगले 11 सीजन टीम के लिए अच्छे नहीं बीते और इसी कारण टीम अब अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए हर कोशिश करने में लगी हुई हैं, जिसमें इस बार टीम में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

अजिंक्य रहाणे जो राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा थे, वह 13 वें सीजन में टीम का हिस्सा नहीं होंगे वहीं रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर और शिमरॉन हेटमायर जैसे खिलाड़ियों को इस बार ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शामिल किया है, इसके अलावा टीम में कई युवा खिलाड़ी भी देखने को मिल जायेंगे, लेकिन टीम के लिए एक बड़ा झटका जोफ्रा आर्चर के तौर पर लगा है, जो 13 वें सीजन में अनफिट होने की वजह से हिस्सा नहीं होंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago