T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम- क्रिकेट के खेल की शुरुआत जब हुई थी, तो उस इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए कोई निर्धारित ओवरो की संख्या नहीं थी, जिस कारण खेल कई दिनों तक चलता रहता था, लेकिन समय के साथ इस खेल में कई बदलाव देखने को मिले जिसमें इसे अब तीन फार्मेट में खेला जाने लगा है, जो टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी20 फार्मेट में होता है।
टेस्ट क्रिकेट में जहां खेल 5 दिनों का होता है, तो वहीं वनडे में 50-50 ओवरों का इसके अलावा इस खेल का सबसे नया प्रारुप टी20 क्रिकेट जो काफी तेजी के साथ फैंस को पसंद आया है, उसमें टीमों को सिर्फ 20 ओवर खेलने का मौका मिलता है। जब टी20 फार्मेट शुरु हुआ था, तो इसके भविष्य को लेकर कई लोगों को संदेह था, क्योंकि 3 घंटे के इस फार्मेट को फैंस कितना पसंद करेंगे किसी को कोई अंदाजा नहीं था, लेकिन फैंस को इस फार्मेट में सबसे ज्यादा मजा आता है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2007 में टी20 का पहले वर्ल्ड कप कराने का फैसला किया जो साउथ अफ्रीका में खेला गया था और इसके सफल हो जाने के बाद यह बाकी देशो में भी काफी तेजी के साथ अपनी पकड़ को बनाने लगा। आईसीसी के लिए भी क्रिकेट को ग्लोबल स्पोर्ट बनाने के लिए टी20 अपनी अहम भूमिका मौजूदा समय में अदा करता हुए दिखाई दे रहा है।
अभी तक 6 T20 World Cup खेले जा चुके हैं, तो वहीं इसका 7 वां एडीशन साल 2020 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के मैदानों में खेला जाएगा। जब इस फार्मेट की शुरुआत हुई थी, तो उस समय टीमों के पास टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ी अधिक नहीं थे, लेकिन अब हर टीम के पास अपनी एक बिल्कुल अलग टी20 टीम देखने को मिलती है।
T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम | T20 World Cup Jeetne Wali Teams
| साल | कहां खेला गया | विजेता |
| साल 2007 | साउथ अफ्रीका | भारत |
| साल 2009 | इंग्लैंड | पाकिस्तान |
| साल 2010 | वेस्टइंडीज़ | इंग्लैंड |
| साल 2012 | श्रीलंका | वेस्टइंडीज़ |
| साल 2014 | बांग्लादेश | श्रीलंका |
| साल 2016 | भारत | वेस्टइंडीज़ |
| साल 2020 | ऑस्ट्रेलिया | – |
यह भी पढ़े: T20 में सबसे ज्यादा रन
T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम | T20 World Cup Jeetne Wali Teams
1 – साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप-
साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, जिसमें किसी को भी उम्मीद नहीं थी, कि युवा भारतीय टीम कमाल करके दिखाएगी, क्योंकि नये कप्तान के नेतृत्व में उतरने वाली टीम इंडिया जो बाकी टीमों के मुकाबले बिल्कुल भी मजबूत नहीं दिखाई दे रही थी, उसने फाइनल में जगह बनाकर सभी को चौंका दिया जहां पर उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ था और इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 रनों से जीत हासिल करके पहला T20 World Cup खिताब अपने नाम पर किया था।
2 – साल 2009 का टी20 वर्ल्ड कप-
दूसरा टी20 वर्ल्ड कप साल 2009 में इंग्लैंड में खेला गया था, जिसमें पहले वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पाकिस्तान टीम जो खिताब जीतने के काफी करीब से चूक गयी थी, उसने फाइनल में श्रीलंका टीम को 8 विकेट से हराकर अपना पहला T20 World Cup खिताब जीता।
3 – साल 2010 का टी20 वर्ल्ड कप-
तीसरा T20 World Cup साल 2010 में वेस्टइंडीज़ में खेला गया था, इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में जो बड़ी टीमों का आमना-सामना देखने को मिला जिसमें एक तरफ एक भी आईसीसी खिताब ना जीतने वाली इंग्लैंड की टीम थी, तो वहीं दूसरी तरफ आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम। लेकिन फाइनल मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेटों से हराकर सभी को अचम्भे में डालते हुए अपना पहला आईसीसी खिताब नाम किया।
4 – साल 2012 का टी20 वर्ल्ड कप-
चौथा टी20 वर्ल्ड कप साल 2012 में श्रीलंका में खेला गया था, जिसमें फाइनल मुकाबला श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ के बीच हुआ था, इस रोमांचक मैच में विंडीज़ टीम पहले खेलते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 137 रन ही बना सकी थी, जिसके बाद सभी को उम्मीद थी, कि श्रीलंका अपना पहला टी20 खिताब आसानी से जीत लेगी लेकिन विंडीज़ टीम के गेंदबाजो ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए श्रीलंका को 101 रनों पर समेटते हुए मैच में 36 रनों से जीत दर्ज की और अपना पहला T20 World Cup खिताब जीता।
5 – साल 2014 का टी20 वर्ल्ड कप-
पांचवा टी20 वर्ल्ड कप साल 2014 में बांग्लादेश में खेला गया था, जिसमें फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 130 रन ही बना सकी थी, जिसके बाद श्रीलंकन टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए अपना पहला टी20 खिताब जीता।
6 – साल 2016 का टी20 वर्ल्ड कप-
6 वां टी20 वर्ल्ड कप साल 2016 में भारत में खेला गया था, जिसमें फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था, जहां पर वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड की भिडंत देखने को मिली थी। दोनों ही टीमें दूसरी बाद T20 World Cup के इतिहास के फाइनल में पहुंची थी और इस रोमांचक मुकाबले में विंडीज टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपना दूसरा टी20 खिताब जीता।
7 – साल 2020 का टी20 वर्ल्ड कप-
7 वां टी20 वर्ल्ड कप साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच में खेला जाएगा, जिसमें टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है।
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की लिस्ट पसंद आया हो तो आप इसे शेयर करें।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…