Categories: CricketNews

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम इस समय न्यूज़ीलैंड के दौर के पर हैं, जहां पर पहले टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को तो अपने नाम पर किया लेकिन उसे वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट में भी टीम को 10 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब सीरीज का आखिरी का टेस्ट मैच 29 फरवरी से क्राइसचर्च में खेला जाएगा।

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजो के प्रदर्शन को देखकर सभी को निराशा हुई थी, क्योंकि टीम दोनों ही पारियों में 200 से कम के स्कोर पर सिमट गयी थी, लेकिन गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सभी को प्रभावित करते हुए 68 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे, लेकिन अब टीम को दूसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका इशांत शर्मा के तौर पर लगा है।

इशांत शर्मा एकबार फिर से अपने एंकल की समस्या से जूझते दिखाई दे रहे हैं, जिस कारण न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से वह अंतिम एकादश से बाहर रह सकते हैं और उनकी जगह पर उमेश यादव को मौका मिल सकता है। गुरुवार को हुए अभ्यास सत्र से भी इशांत शर्मा ने दूरी बनाये जिसमें उन्होंने टीम मैनेजमैंट को अपनी चोट को लेकर पहले ही बता दिया था।

जिसके बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण को तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ अभ्यास सत्र के दौरान लम्बी बातचीत करते हुए देखा गया। इशांत शर्मा का दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए उनके अनुभव की जरुरत होगी।

वहीं उमेश यादव को लेकर बात करी जाए तो उन्होंने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक भी टेस्ट मैच न्यूज़ीलैंड की जमीन पर नहीं खेला है, इसके अलावा उमेश ने अपना आखिरी विदेशी टेस्ट मैच साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। लेकिन उमेश का मौजूदा फार्म काफी शानदार है, जिसमें उन्होंने घरेलू सीजन में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिती में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 टेस्ट मैचो में 13.65 के औसत के साथ 23 विकेट हासिल किए थे। 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago