जिस तरह से क्रिकेट का फार्मेट छोटा हो गया है, उसके बाद से टीम में विकेटकीपर्स का रोल भी बेहद महत्तवपूर्ण हो गया है। अब विकेटकीपर्स का काम सिर्फ विकेट के पीछ गेंद को पकड़ना ही नहीं रह गया है, बल्कि उसे फील्डिंग के दौरान सभी खिलाड़ियों का उत्साह देने का काम भी साथ ही करना है।
इसके अलावा अब मौजूदा दौर में टीमें उन विकेटकीपर्स को अधिक तरजीह देने की कोशिश करती हैं, जो बल्लेबाज़ के तौर पर भी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेल सके इस कारण अब यह बीते जमाने की बात हो गयी कि विकेटकीपरों से टीम अच्छी बल्लेबाज़ी की उम्मीद करती थी, क्योंकि अब टीमों को उनके अंदर एक मैच विनर खिलाड़ी की खोज़ रहती है, जिसके बाद हम आने वाले इंडिनय प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन के लिए सभी 8 टीमों में खेलने वाले विकेटकीपर्स बल्लेबाज़ो को लेकर एक तुलना करने जा रहे हैं।
8 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( पार्थिव पटेल, जोश फिलिफ)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लेकर बात करी जाए तो उनकी टीम में 2 विकेटकीपर बल्लेबाज़ शामिल हैं, जिसमें पार्थिव पटेल के बारे में सभी को अच्छी तरह से पता है। पार्थिव आईपीएल में लम्बे समय से खेल रहे हैं और एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर उन्होंने अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभाया हैं, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में अपनी सफलता को उस तरह से आईपीएल में कामयाब नहीं बना सके हालांकि पार्थिव के नाम पर आईपीएल में कुछ अर्धशतकीय पारियां जरुर शामिल हैं, ही वह टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज़ की भूमिका को निभाते हुए दिखते हैं।
वहीं टीम में यदि पार्थिव पटेल के विकल्प को लेकर बात करे तो आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया से आने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश फिलिप को अपनी टीम में शामिल किया है। जोश भी एक ओपनिंग बल्लेबाज़ हैं और बिग बैश लीग के पिछले कुछ सीज़नो में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं विकेट के पीछे भी वह शानदार कर रहे हैं, लेकिन जोश के पास ना तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव है और साथ ही जोश को भारतीय परिस्थिती के बारे में भी कुछ भी अच्छे से नहीं पता है।
7 – किंग्स इलेवन पंजाब (लोकेश राहुल, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह)
किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल में फिलहाल एक ऐसी एकलौती टीम है, जो आने वाले सीजन में भी किसी विशेषज्ञ विकेटकीपर के बिना मैदान में खेलने उतर सकती है। जहां इससे टीम चयन को लेकर आसानी हो जाती है और इससे टीम को एक अतिरिक्त खिलाड़ी शामिल करने का भी विकल्प मिल जाता है, लेकिन इससे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, जिसमें कोई कैच छूटना और अतिरिक्त रन भी शामिल है, जो शॉर्टर फार्मेट में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।
आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कप्तान के तौर पर खेलने वाले लोकेश राहुल जो पिछले 2 सीजन से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वह आने वाले सीजन में भी इसी भूमिका में दिख सकते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज से आने वाले युवा खिलाड़ी निकोलस पूरन को वह यह जिम्मेदारी दे सकते हैं, जो इस मामले में अधिक अनुभव रखते हैं। वहीं इन दोनों के अलावा टीम में प्रभसिमरन सिंह के तौर पर भी एक विकेटकीपर मौजूद है, लेकिन प्रभसिमरन को लेकर यह उम्मीद बेहद कम है, कि उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिल सकता है।
6 – कोलकाता नाइट राइडर्स (दिनेश कार्तिक, निखिल नाइक, टॉम बैंटन)
अपने पूरे करियर में दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपर के तौर पर शानदार जिम्मेदारी निभाई है और वह फील्डिंग में भी यह बात अच्छी तरह से समझते हैं, कि किस खिलाड़ी को कौन सी पोजीशन पर भेजना हैं, लेकिन कार्तिक से भी कई महत्तवपूर्ण मौकों पर विकेट के पीछे ऐसी गलतियां देखने को मिली है, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है, साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर खेलने वाले हैं, जिससे उनके उपर अतिरिक्त दबाव रहने वाला है।
हालांकि दिनेश कार्तिक ने घरेलू सीजन में इन दोनों जिम्मेदारियों को निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन आईपीएल मैच का दबाव एक अलग स्तर पर होता जो सभी को अच्छी तरह से पता है। कार्तिक के अलावा टीम के पास दो विकल्प आने वाले सीजन में हैं, जिसमें एक निखिल नाइक जो मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं, तो वहीं दूसरा विकल्प इंग्लैंड टीम के युवा विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज टॉम बैंटन जिनका बल्ले से हालिया फार्म भी काफी शानदार है और वह टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के तौर पर माने जाते हैं, जो तेजी के साथ रन बना सकता है।
5 – मुम्बई इंडियंस (क्विंटन डी कॉक, आदित्य तारे, इशान किशन)
गत विजेता मुम्बई इंडियंस के लिए आईपीएल 2020 के सीजन में विकेटकीपरों के विकल्पों को देखा जाए तो टीम में तीन विशेषज्ञ मौजूद हैं, जिसमें पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका टीम के लिए खेलने वाले क्विंटन डी कॉक जिन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाये थे, उन्हें पहली पसंद के तौर पर अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला आसान हो सकता है, क्योंकि डी कॉक विकेट के पीछे भी काफी शानदार प्रदर्शन अभी तक करते आय़े हैं।
वहीं टीम में बाकी के 2 विकल्पों को लेकर गौर किया जाए तो भारतीय अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान इशान किशन जिनको पिछले सीज़न में टीम ने एक विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के तौर पर अधिक प्रयोग किया था, इसके अलावा आदित्य तारे के तौर पर भी टीम के एक तीसरा विकल्प है, लेकिन डी कॉक और इशान किशन बल्लेबाज़ के तौर पर अधिक सफल हैं, जिस कारण तारे को अपनी जगह अंतिम एकादश में बनाने बेहद मुश्किल काम है।
4 – चेन्नई सुपर किंग्स (महेंद्र सिंह धोनी, नारायण जगादीशन)
कई फैंस को इस बात को लेकर हैरानी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले दिग्गज़ विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को लिस्ट में चौथा स्थान मिला है, लेकिन पिछले काफी लम्बे समय से धोनी ने लिमिटेड ओवर्स का एक भी मैच नहीं खेला है, तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह पहले ही संन्यास ले चुके है, जिस कारण धोनी किस तरह से आईपीएल के आने वाले सीजन में प्रदर्शन करते हैं, वह सभी के लिए किसी अबूझ पहेली से कम नहीं है।
वहीं इसमें किसी भी बात का संदेह नहीं कि इस लिस्ट में शामिल बाकी विकेटकीपरो की तुलना में धोनी सभी से कहीं आगे हर मामले में खड़े हुए दिखायी देते है। वहीं चेन्नई के पास धोनी के विकल्प के तौर पर तमिलनाडु से आने वाले नारायण जगादीशन भी शामिल हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
3 – दिल्ली कैपिटल्स ( रिषभ पंत, एलेक्स कैरी)
भारतीय टीम के लिए वर्तमान में विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने वाले रिषभ पंत को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जरुर आलोचना देखने को मिल सकती है, लेकिन आईपीएल में पंत के प्रदर्शन को लेकर जब बात करी जाती है, तो वह एक शानदार खिलाड़ी साबित होते हैं, क्योंकि वह बल्ले के साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन करते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के पास पंत के विकल्प के तौर पर बात करे तो उन्होंने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए लिमिटेड ओवर्स में अभी जिम्मेदारी निभाने वाले एलेक्स कैरी को शामिल किया है, जो निचले क्रम में एक बल्लेबाज़ के तौर पर शानदार विकल्प बन सकते हैं और कैरी ने बिग बैश लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
2 – सनराइजर्स हैदराबाद ( जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्सव गोस्वामी)
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए पिछले सीजन में जो सबसे महत्तवपूर्ण बात थी, वह डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी जो किसी भी टीम के गेंदबाज़ी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त करने का हुनर रखती थी। बेयरस्टो ने पिछले आईपीएल सीज़न में 10 मैच में खेलते हुए 400 से अधिक रन बनाये थे, तो वहीं विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन शानदार था।
इसके अलावा टीम के बेयरस्टो के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने वाले रिद्धिमान साहा हैं, जिनके विकेटकीपिंग को लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं है, लेकिन वह बल्लेबाज़ी में टीम के लिए उतना उपयोगी साबित नहीं होते है, इसके अलावा टीम के पास तीसरे विकल्प के तौर पर श्रीवत्सव गोस्वामी हैं, जिनका अंतिम एकादश में खेलना बेहद मुश्किल दिख रहा है।
1 – राजस्थान रॉयल्स ( जॉस बटलर, संजू सैमसन, अनुज रावत)
एक और आईपीएल टीम जिसके पास तीन क्वालिटी विकेटकीपर्स के विकल्प मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास जॉस बटलर, संजू सैमसन और अनुज रावत के रुप विकेटकीपर के तौर पर आईपीएल 2020 के सीजन में चयन के लिए मौजूद होंगे। बटलर ने जहां अभी तक आईपीएल में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 1386 रन बनाये हैं, तो वहीं विकेट के पीछे भी वह शानदार प्रदर्शन करते हैं।
संजू सैमसन जो राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए मध्यक्रम में एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी पिछले कई सीजन से साबित हो रहे हैं, उनका भी अंतिम एकादश में खेलना तय है, तो वहीं अनुज रावत जो एक युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ है, उनके लिए अपने पहले आईपीएल सीजन में अंतिम एकादश में जगह बनाना आसान काम नहीं होने वाला है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…