इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन साल 2020 में 29 मार्च से खेला जाएगा, जिसको लेकर इस सीज़न के लिए 19 दिसंबर 2019 को ऑक्शन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अगले सीजन में कौन सा खिलाड़ी किस टीम से खेलने वाला है, वह भी तय हो चुका है और हम आपको सभी 8 टीमों का विश्लेषण करते हुए बताने जा रहे हैं, कि कौन सी टीम आने वाले सीजन में सबसे अधिक मजबूत है और कौन सबसे कमजोर साबित होने वाले है, जिसके लिए हमने टीमों को 10 रेटिंग अंको के आधार पर अंक दिए हैं।
1 – मुम्बई इंडियंस
इसमें किसी भी बात का कोई संदेह नहीं है, कि 4 बार आईपीएल ट्राफी की विजेता बनने वाले मुम्बई इंडियंस की टीम आने वाले 13 वें सीजन में भी एक बेहद संतुलित टीम दिख रही है। टीम में जहां अगले सीजन के लिए कुछ नये खिलाड़ियों को शामिल किया है, तो वहीं पुराने खिलाड़ियों पर अपना भरोसा कायम रखते हुए उन्हें रिटेन करने का फैसला किया।
मुम्बई इंडियंस के लिए 13 वें सीजन में क्रिस लिन जहां उपरी क्रम में एक शानदार विकल्प के तौर पर शामिल हुए हैं, तो वहीं तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को शामिल होने से टीम की गेंदबाज़ी भी अब बेहद मजबूत दिख रही है। मुम्बई के पास जहां पहले से टॉप ऑर्डर में क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा के तौर पर 2 शानदार खिलाड़ी मौजूद थे, तो वहीं लिन के आने से अब उनकी टीम और भी अधिक मजबूत दिखाई दे रही है, क्योंकि तीनों अपने दिन पर अकेले टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।
इसके अलावा मुम्बई इंडियंस के पास शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी भी हैं, जो शॉर्टर फार्मेट में किसी भी टीम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं। कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जो बल्लेबाज़ी में गहराई देने के साथ गेंदबाज़ी में भी विकल्प के तौर पर काम करते हैं। इसके अलावा अब लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए बोल्ट का भी झटका विपक्षी टीमों को झेलना पड़ेगा।
रेटिंग – 10 में से 9 प्वाइंट
2 – चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल इतिहास की एकलौती ऐसी टीम जो हर सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही चेन्नई सुपर किंग्स कभी भी अधिक बदलाव करने के लिए पहचानी नहीं जाती है और इसका सबसे बड़ा कारण टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अपने खिलाड़ियों पर पूरी तरह से विश्वास होना और इस आने वाले आईपीएल सीज़न को लेकर भी ऐसा ही देखने को मिला है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां एकबार फिर से अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जिसमें शेन वॉट्सन, फॉफ डू प्लेसी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज़ आईपीएल खिलाड़ी शामिल है, इसके अलावा कप्तान धोनी भी बल्ले से टीम के लिए निचले क्रम में शानदार पारियां खेलते हुए दिख जाते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम की गेंदबाज़ी को लेकर बात करी जाए तो तेज गेंदबाज़ी में जहां टीम के पास पिछले सीजन में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और लुंगी एन्गीडी मौजूद थे, तो अब इसमें जोश हेजलवुड और सैम करन का नाम भी शामिल हो चुका है, इसके अलावा बाकी सभी आईपीएल टीमों के मुकाबले सीएसके का स्पिन गेंदबाज़ी विभाग बेहद मजबूत दिखाई दे रहा है, जिसका प्रमुख कारण हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और मिचल सेंटनर के अलावा अब टीम के पास पीयूष चावला के रुप में एक और विकल्प होगा, वहीं ऑलराउंडर के तौर पर टीम के पास ड्वेन ब्रावो के रुप में एक दिग्गज़ खिलाड़ी मौजूद जो किसी भी परिस्थिती में मैच विनर साबित हो सकते हैं।
रेटिंग – 10 में से 8 प्वाइंट
3 – सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल के 13 वें सीजन में किसी टीम के पास ऐसा टॉप 3 नहीं होगा जो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास मौजूद है, जिसमें ओपनिंग में टीम के पास डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के रुप में 2 मैच विनर खिलाड़ी हैं, तो वहीं केन विलियमसन के तौर पर एक ऐसा बल्लेबाज़ जो एक छोर से पूरी टीम की बल्लेबाज़ी को आगे बढ़ा सकता है, जिस कारण किसी भी टीम के लिए इन तीनों का विकेट निकाल पाना बेहद मुश्किल काम होने वाला है।
वहीं मनीष पांडे जिनसे आने वाले सीज़न में सभी को काफी उम्मीद होगी क्योंकि उनकी गिनती एक अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर होने लगी है, इसके अलावा टीम में आने वाले सीजन के लिए मिचल मार्श और फेबियन एलन के रुप में 2 शानदार खिलाड़ी शामिल किए गए जिससे मध्यक्रम में भी मजबूती देखने को मिल सकती है।
गेंदबाज़ी को लेकर बात करी जाए हैदराबाद टीम की आईपीएल के हर सीज़न में यह विभाग सबसे अधिक मजबूत रहा है और ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है, जहां तेज गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिधार्थ कौल और खलील अहमद मौजूद हैं, तो वहीं स्पिन विभाग में टीम के पास राशिद खान के रुप में एक मैच विनर गेंदबाज़ है, जो किसी भी परिस्थिती टीम को अपनी गेंदबाज़ी से मैच जिता सकता है।
रेटिंग – 10 में से 7.5 प्वाइंट
4 – दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने जहां आईपीएल 2020 के ऑक्शन शुरु होने से पहले ही 13 वें सीजन के लिए अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव कर लिए थे, तो ऑक्शन में भी टीम बेहद व्यस्त दिखी। आईपीएल के 12 वें सीज़न में जहां टीम लम्बे समय के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर सकी थी और इसी कारण खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रिटेन करने के फैसले के साथ फ्रेंचाइज़ी ने कुछ शानदार फैसले भी लिए।
अब टीम के पास आने वाले 13 वें सीजन के लिए जहां शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, जेशन रॉय और मार्कस स्टोइनिस के रुप टी20 क्रिकेट में पारी की शुरुआत करने के लिए विशेषज्ञ खिलाड़ी मौजूद हैं, तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर के पास मध्यक्रम में शिमरोन हेटमायर के रुप में एक विस्फोटक बल्लेबाज़ भी है, जो निचले क्रम में तेजी के साथ रन बना सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास आने वाले सीजन में ऑलराउंडर के तौर पर क्रिस वोक्स, अक्षर पटेल और कीमो पॉल जहां उपलब्ध होंगे तो वहीं टीम के पास तेज गेंदबाज़ी में कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा और हर्षल पटेल के अलावा स्पिन में अमित मिश्रा, संदीप लमिछाने के अलावा रविचंद्रन अश्विन के रुप में एक और अनुभवी खिलाड़ी होगा। जिसके बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग को अपनी अंतिम एकादश बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि सभी खिलाड़ी अपने स्तर किसी मैच विनर से कम नहीं है।
रेटिंग – 10 में 7.5 प्वाइंट
5 – कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा जिसमें टीम ने पैट कमिंस को खरीदने के लिए टीम ने 15 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर दिए। पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए केकेआर ने क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और पीयूष चावला को रिलीज करने का फैसला किया।
वहीं ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में पैट कमिंस के अलावा ऑयन मोर्गन को भी अपनी टीम में शामिल किया जिसके बाद टीम को गेंदबाज़ी के साथ मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी भी मजबूत दिखेगी। गेंदबाज़ी में टीम के पास पहले से ही लॉकी फर्ग्युसन, कुलदीप यादव हैं, तो ऑलराउंडर्स में टीम के पास आंद्रे रसल और सुनील नारायण भी हैं।
रेटिंग – 10 में 7.5 प्वाइंट
6 – किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को लेकर बात करी जाए आईपीएल 2020 में टीम का उपरी क्रम बेहद मजबूत दिख रहा है, जिसमें कप्तान लोकेश राहुल के अलावा क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल भी हैं, जो शुरु में तेजी के साथ रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। तो वहीं ग्लैन मेक्सवेल के टीम में वापस आने से मध्यक्रम को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।
टीम में कोई अधिक बड़ा नाम भले ही ना दिख रहा हो लेकिन आईपीएल 2020 के आक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने शैल्डन कोट्रेल और इशान पोराल को शामिल किया जिसमें टीम के पास पहले से ही मोहम्मद शमी के रुप में एक शानदार गेंदबाज़ मौजूद था। वहीं बात करे स्पिन विभाग को लेकर तो उसमें पहले से ही मुजीब उर रहमान थे, तो अब कृष्णप्पा गौतम भी होंगे जिनको आईपीएल में खेलने का अच्छा अनुभव है और वह बल्लेबाज़ी में भी योगदान दे सकते हैं।
रेटिंग – 10 में से 7 प्वाइंट
7 – राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में अपने विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी निर्भर दिखती है। 13 वें सीजन के लिए टीम ने जहां बड़ा फैसला लेते हुए अजिंक्य रहाणे और कृष्णप्पा गौतम को रिलीज करने का फैसला किया तो वहीं आईपीएल ऑक्शन 2020 में रॉबिन उथप्पा और मयंक मार्कंडेय को भी शामिल किया जिसको लेकर देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए कितना उपयोगी साबित होते हैं।
टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो उसमें सबसे पहला नाम विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉस बटलर का आता जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, तो वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ पर भी टीम बेहद निर्भर रहने वाली है, इसके अलावा बेन स्टोक्स के रुप में टीम के पास वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद होने के साथ तेज गेंदबाज़ी में जोफ्रा आर्चर हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम को आने वाले सीजन में संजू सैमसन के अलावा युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल से भी काफी उम्मीद होगी।
रेटिंग – 10 में से 7 प्वाइंट
8 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
अभी तक 12 सीजन खेलने के बाद एकबार भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर नहीं करने वाली कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जिनके लिए पिछला सीजन बेहद खराब बीत था और इसी कारण टीम ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले सबसे अधिक खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया।
आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में ऐरन फिंच और क्रिस मौरिस को शामिल किया जिससे टीम को बल्लेबाज़ी के साथ गेंदबाज़ी में भी मजबूती मिलेगी तो वहीं डेल स्टेन के टीम में होने के बावजूद भी टीम का तेज गेंदबाज़ी क्रम बेहद ही कमजोर दिखाई दे रहा है, लेकिन स्पिन में टीम के पास युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के रुप में 2 शानदार विकल्प जरुर मौजूद हैं।
रेटिंग – 10 में से 6.5 प्वाइंट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…