Categories: CricketIPL

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL ऑक्शन 2020 में कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में लिया है. RCB का प्रदर्शन 2016 के बाद से बहुत खराब रहा है. वह IPL 2016 में हैदराबाद से फाइनल हारे थे.

RCB ने 2020 के लिए एक मजबूत टीम बनाई है. उन्होंने ऑक्शन के दौरान 8 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें

आरोन फिंच, क्रिस मोरिस, जोशुआ फिलिप, केन रिचर्ड्सन, पवन देशपांडे, डेल स्टेन, शाहबाज़ अहमद, ईशुरू उदाना का नाम शामिल है.

RCB की संभावित शुरुआती प्लेइंग इलेवन:-

ओपनर

आरोन फिंच: आरोन फिंच पर ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ा दाव खेलते हुए उन्हें 4.4 करोड़ में खरीदा था. RCB को एक अच्छे सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी और फिंच विस्फोटक बल्लेबाजी कर अच्छी शुरुआत दे सकते हैं.

पार्थिव पटेल: पार्थिव पटेल सलामी बल्लेबाज के साथसाथ अच्छे विकेटकीपर है. वह RCB के लिए वीकेटकीपिंग करेंगे। इसके अलावा पार्थिव के होने से ओपनिंग में लेफ्टहैंड राइटहैंड कॉम्बिनेशन भी रहेगा.

मिडिल ऑर्डर (3,4,5)

विराट कोहली: विराट कोहली IPL की शुरुआत से ही RCB का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने हर सीजन में बैंगलोर के लिए रन बनाए हैं. हालांकि, विराट की कप्तानी में RCB एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई इसलिए विराट 2020 में अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे.

एबी डिविलियर्स: एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन वह RCB के लिए IPL खेलेंगे. वह 4 नम्बर पर टीम की कमान संभालेंगे.

देवदत्त पडीकल: युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीकल को पहले मैच में खेलने का मौका मिला सकता है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी. RCB को अंतिम ओवर्स में बड़े शॉट्स लगाने वाले खिलाड़ी की आवश्यकता है और देवदत्त यह भूमिका निभाते हुए नजर सकते है.

ऑलराउंडर्स

शिवम दुबे: युवा खिलाड़ी शिवम दुबे पिछला सीजन RCB के लिए खेल चुके हैं. वह बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. वह ऑल राउंडर के रूप टीम का हिस्सा होंगे. उनको फिनिशर का रॉल दिया जा सकता है.

क्रिस मोरिस: क्रिस मोरिस RCB के दूसरे प्रमुख ऑल राउंडर हो सकते हैं. उन्हें ऑक्शन के दौरान 10 करोड़ की भारी रकम खर्च करके खरीदा गया था.

वाशिंगटन सुंदर: वाशिंगटन सुंदर स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर है. वह किफायती गेंदबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी करते हैं

गेंदबाज

डेल स्टेन: साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को RCB ने ऑक्शन 2020 के दौरान 2 करोड़ में खरीदा था. स्टेन के टीम में आने से RCB का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत नजर रहा है.

नवदीप सैनी: यह भारतीय युवा खिलाड़ी हाल ही में भारत के लिए जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. वह पिछले सीजन में भी इसी टीम का हिस्सा थे.

युजुवेंद्र चहल: युजुवेंद्र चहल RCB के प्रमुख स्पिन गेंदबाज है. वह चिन्नास्वामी स्टेडियम की मुश्किल विकेट पर जबरदस्त गेंदबाजी करते आये हैं. वह टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago