इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर पिछले साल 19 दिसंबर को सभी 8 फ्रेंचाइज़ियो ने कोलकाता में हुई ऑक्शन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था और अब नये सीज़न के लिए सभी टीमें फाइनल हो चुकी हैं, जहां कुछ टीम पहले से अधिक मजबूत दिखाई दे रही हैं, तो कुछ के पास नये खिलाड़ियों की भरमार देखने को मिल सकती है।
ऑक्शन को लेकर बात करी जाए तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुम्बई इंडियंस ने अपनी टीम के लिए कुछ खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए खरीदा तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम खिलाड़ियों को लेने में काफी व्यस्त दिखी।
आईये एक नजर डालते हैं, सभी 8 टीमों की मजबूती और कमजोरियों पर साल 2020 का आईपीएल सीज़न शुरु होने से पहले
1 – चेन्नइ सुपर किंग्स
मजबूती
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले भी काफी संतुलित थी, टीम के पास शानदार बैटिंग लाइनअप मौजूद है, जिसने पिछले 12 सीज़न में शानदार खेल दिखाया है। शेन वाट्सन, फाफ डू प्लेसी, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव और मुरली विजय इन सभी के टीम में मौजूद होने से बल्लेबाज़ी काफी मजबूत दिखायी देती है, क्योंकि अच्छे विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारतीय विकल्प किसी भी टीम के लिए आईपीएल में सफल होने का सबसे बड़ा कारण है।
वहीं इसके अलावा चेन्नई की टीम के पास एक और बड़ा प्लस जो है, वह शानदार स्पिन गेंदबाज़ो का टीम में मौजूद होना। सीएसके के पास दायें हाथ के, बायें हाथ के और लेग स्पिनर मौजूद हैं, जिनको वह हालात के अनुसार किसी भी मैच में खिलाने का फैसला कर सकते हैं। स्पिनरों की बात करे तो हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा, इमरान ताहिर, मिचेल सेंटनर, पीयूष चावला और कर्ण शर्मा जैसे विकल्प सीएसके पास हैं, जो चेपक की पिच पर काफी प्रभावी दिख सकते हैं।
इसके अलावा टीम के पास ऑलराउंडरो की भी कमी नहीं है, जिसमें ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, मिचल सेंटनर और सैम करन मौजूद हैं, जो निचले क्रम में तेज़ी के साथ रन तो बना ही सकते हैं, साथ गेंदबाज़ी में भी शानदार करेंगे।
कमजोरियां
सीएसके की कमजोरी को लेकर बात करे तो टीम के पास अंतिम ओवरो के लिए विशेषज्ञ तेज गेंदबाज़ की कमी साफ तौर पर दिखती है, जिससे उन्हें दूसरी टीमों के होम ग्राउंड पर मैच खेलते समय दिक्कत में देखा जा सकता है। हांलाकि टीम के पास दीपर चाहर, लुंगी एन्गीडी हैं, जो शुरु के अंतिम ओवरो में कमाल कर सकते है, लेकिन इनके साथ टीम को पूरा टूर्नामेंट निकालना मुश्किल हो सकता है। वहीं टीम के पास शार्दुल ठाकुर, सैम करन और जोश हेजलवुड भी है, लेकिन यह सभी नयी गेंद के साथ अधिक प्रभावी दिखते हैं।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी स्कॉवड
2 – दिल्ली कैपिटल्स
स्ट्रेंथ
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के आने वाले 13 वें सीज़न के लिए एक मजबूत टीम बनाने में सफल हो सकी है। टीम की बैटिंग लाइनअप बेहद मजबूत दिख रही है, जिसमें शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स कैरी और जेशन रॉय शामिल हैं, जो टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ खिलाड़ी माने जाते हैं।
वहीं टीम की तेज़ गेंदबाज़ी को लेकर बात करी जाए तो उसमें कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, क्रिस वोक्स, इशांंत शर्मा और मोहित शर्मा शामिल है, जिससे साफ पता चलता है, कि टीम के पास अंतिम ओवरों के लिए अच्छे गेंदबाज़ शामिल हैं।
कमजोरियां
जैसा कि इशांत शर्मा को अंतिम ओवरो में गेंदबाज़ी कराना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है, जिस कारण उन्हें दूसरे गेंदबाज़ो पर इसके लिए अधिक निर्भर रहना होगा। वहीं सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने के नियम को देखते हुए दिल्ली को उसमें से कम से कम 2 विदेशी गेंदबाज़ो को खिलाना होगा, जिसके बाद बाकी के बची 2 जगहों के लिए शिमरोन हेटमायर और मार्कस स्टोइनिस को शामिल करना अधिक उचित होगा जिससे टीम का संतुलन बना रहे और इस वजह से उन्हें संदीप लमिछाने को बाहर बैठाने का फैसला करना पड़ेगा।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी स्कॉवड
3 – किंग्स इलेवन पंजाब
स्ट्रेंथ
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के आने वाले आईपीएल सीज़न में जो सबसे बड़ी मजबूती है, वह उनकी आक्रामक बैटिंग लाइनअप जिसमें कप्तान लोकेश राहुल के अलावा क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, ग्लैन मेक्सवेल, निकोलस पूरन, करुण नायर, मंदीप सिंह और सरफराज खान शामिल हैं, जो अकेले दम पर ही पूरे मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
टीम में ऑलारउंडो को लेकर बात करी जाए तो उसमें ग्लैन मेक्सवेल, जिम्मी नीशम, कृष्णप्पा गौतम और दीपक हुड्डा हैं, जो निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ गेंदबाज़ी का भी विकल्प उपलब्ध कराते हैं।
कमजोरी
पंजाब की टीम में अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ की कमी साफ तौर पर देखी जा सकती है, लेकिन टीम के पास कृष्णप्पा गौतम, जगदीश सुचित, मुरुगन अश्विन और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हैं वहीं विदेशी स्पिन विकल्प के तौर पर टीम के पास मुजीब उर रहमान हैं, जिनको टीम सभी मैच में खिलाने का फैसला कर सकती है। तेज़ गेंदबाज़ी में टीम के पास सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी है, जिस कारण टीम को क्रिस जॉर्डन और शैल्डन कोट्रेल पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी स्कॉवड
4 – कोलकाता नाइट राइडर्स
मजबूती
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आईपीएल के 13 वें सीज़न में हर विभाग के लिए कई विदेशी विकल्प मौजूद हैं, जिसमें बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और ऑलराउंडरो को लेकर हम बात कर सकते हैं। जहां टॉम बैंटन और ऑयन मोर्गन के आने से टीम की बल्लेबाज़ी बेहद मजबूत दिखाई दे रही है, तो वहीं तेज गेंदबाज़ी में टीम के पास पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन और हैरी गुर्ने हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर्स में टीम के पास जहां पहले से ही आंद्रे रसल और सुनील नारायण थे, तो वहीं अब क्रिस ग्रीन भी एक विकल्प के तौर पर मौजूद होंगे।
केकेआर टीम का मध्यक्रम बेहद मजबूत दिखाई दे रहा जिसका प्रमुख कारण मोर्गन का टीम में शामिल होना है, वहीं स्पिन विभाग में भी टीम के पास सुनील नारायण और कुलदीप यादव के रुप में 2 शानदार विकल्प रहेंगे।
कमजोरी
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में क्वालीटी भारतीय तेज गेंदबाज़ो की कमी को साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिस कारण टीम को अपने विदेशी तेज़ गेंदबाज़ो पर अधिक निर्भर रहना होगा जिस कारण वह रसल, नारायण, मोर्गन और कमिंस को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला कर सकते हैं।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी स्कॉवड
5 – मुम्बई इंडियंस
स्ट्रेंथ
आईपीएल की गत विजेता और 4 बार ट्राफी को अपने नाम पर करने वाली मुम्बई इंडियंस की स्ट्रेंथ को लेकर बात करी जाए तो उनकी बल्लेबाज़ी बेहद मजबूत दिखाई दे रही है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा, क्रिस लिन, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और सौरभ तिवारी मौजूद होंगे, जिस कारण उपरी क्रम से लेकर मध्यक्रम में टीम के पास कई शानदार विकल्प देखने को मिल रहे हैं।
इसके अलावा ऑलराउंडर्स को लेकर बात करे तो कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड हैं, जो निचले क्रम में तेज़ी के साथ रन बनाने के अलावा गेंदबाज़ी में भी टीम के काम आ सकते हैं। वहीं गेंदबाज़ी को लेकर बात करे तो टीम के पास अंतिम ओवरो के लिए 2 विशेषज्ञ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा के अलावा मिचल मैक्लाघन के साथ इस बार ट्रेंट बोल्ट और नाथन कुल्टर नाइल भी हैं।
कमजोरी
मुम्बई इंडियंस के पास तेज़ गेंदबाज़ी के कई शानदार विकल्प तो मौजूद हैं, लेकिन वहीं टीम में स्पिन विभाग थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है, जिसमें लेग स्पिनर राहुल चाहर के उपर काफी कुछ निर्भर करने वाला है, क्योंकि क्रुणाल पांड्या और जयंत यादव अधिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम ही रहे हैं। जहां वानखेडे में तेज गेंदबाज़ो को काफी मदद मिलती है, तो वहीं टीम को अपने घर के बाहर होने वाले मैच में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए मुम्बई इंडियंस की पूरी स्कॉवड
6 – राजस्थान रॉयल्स
स्ट्रेंथ
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के 13 वें सीज़न के लिए अपनी टीम में अधिक भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करके टीम को मजबूती देने का काम किया है, जिसमें रॉबिन उथप्पा, मयंक मार्कंडेय और अंकित राजपूत शामिल हैं, वहीं टीम के पास पहले से ही संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, मनन वोहरा और जयदेव उनादकट मौजूद थे।
राजस्थान की टीम में विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बात करे तो सभी मैच विनर के तौर पर दिखाई देते हैं, जिसमें जॉस बटलर, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर हैं, जो अकेले दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं।
कमजोरी
टीम अपने विदेशी खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर दिखाई दे रही है, जिसमें हम फिर चाहे बात करे बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और ऑलराउंडर विभाग की और यही सबसे बड़ा कारण है, जिसमें टीम को डेविड मिलर और एंड्रयू टॉय जैसे खिलाड़ियों को भी खिलाने के बारे में सोचना होगा। इसके अलावा टीम के पास स्पिन गेंदबाज़ी में अधिक विविधतायें नहीं है, क्योंकि रिस्ट स्पिनर टीम के पास काफी हैं।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए राजस्थान रॉयल्स की पूरी स्कॉवड
7 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्ट्रेंथ
आरसीबी के पास आईपीएल के हर सीज़न में एक मजबूत बैटिंग लाइनअप देखने को मिली है, जिसमें इस बार भी टीम के पास कप्तान विराट कोहली के अलावा एबी डी विलियर्स हैं, जिनका साथ देने के लिए पार्थिव पटेल, मोईन अली, ऐरान फिंच और गुरकीरत सिंह हैं, वहीं टीम के पास बैकअप विकेटकीपर के तौर जोश फिलिप भी मौजूद रहेंगे।
टीम का संतुलन बनाये रखने के लिए मोईन अली, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे के अलावा क्रिस मौरिस के रुप में अच्छे ऑलराउंडर हैं, जो निचले क्रम में तेजी के साथ रन बनाने के अलावा गेंदबाज़ी में भी शानदार विकल्प बन सकते हैं। केन रिचर्ड्सन और डेल स्टेन के टीम में होने से अंतिम ओवरो में विशेषज्ञ गेंदबाज़ी विकल्प हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज़ी में युजवेंद्र चहल भी होंगे।
कमजोरी
आरसीबी की कमजोरियों को लेकर बात करी जाए तो उनके पास ऐसे भारतीय गेंदबाज़ टीम में मौजूद नहीं है, जो अंतिम ओवरो में शानदार गेंदबाज़ी कर सके, उमेश यादव जहां नयी गेंद के साथ ही अधिकतर गेंदबाज़ी करते दिखे हैं, तो वहीं पिछले सीज़न में नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज काफी महंगे साबित हुए थे और इन कारणों की वजह से टीम को अपने विदेशी गेंदबाज़ो पर अधिक निर्भर रहना पड़ेगा।
यही नहीं टीम के पास अच्छा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी नहीं है, क्योंकि पार्थिव पटेल पॉवरप्ले के दौरान शानदार बल्लेबाज़ी तो करते हैं, लेकिन 6 ओवरों के बाद उनके लिए रन बनाना काफी मुश्किल दिखाई देता है, ऐसी स्थिती में टीम को जोश फिलिप की तरफ जाना होगा जिनको भारतीय पिचों पर खेलने का कोई अनुभव नहीं है।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी स्कॉवड
8 – सनराइजर्स हैदराबाद
1 बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास बाकी सभी टीमों के मुकाबले सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी है, जो किसी भी विपक्षी टीम के गेंदबाज़ो पूरी तरह से खत्म करने सकते हैं, क्योंकि डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी का कमाल पिछले सीज़न में भी सभी देख चुके हैं। वहींं टीम के पास मध्यक्रम में कप्तान केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर के अलावा युवा विराट सिंह और प्रियम गर्ग भी मौजूद होंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद के पास गेंदबाज़ी में अच्छे भारतीय विकल्प भी मौजूद हैं, जिसमें भुवनेश्वर कुमार, सिधार्थ कौल, संदीप शर्मा और खलील अहमद शामिल हैं। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान और मोहम्मद नबी पर स्पिन गेंदबाज़ी का जिम्मा रहने वाला है।
कमजोरी
जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 विदेशी खिलाड़ियों जो अंतिम एकादश में टीम का हिस्सा होंगे वह पहले से ही तय दिखाई दे रहे हैं, जिसमें डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, कप्तान केन विलियमसन के अलावा लेग स्पिनर राशिद शान और यह खिलाड़ी उसी स्थिती में बाहर होंगे जब कोई अनफिट होगा और इस कारण टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ बिली स्टेनलेक को शामिल करने का मौका कम ही दिखाई दे रहा है।
यहां पर देखिए साल 2020 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी स्कॉवड
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…