इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस सीज़न के लिए 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में ऑक्शन प्रक्रिया रखी गयी थी, जिसके बाद अगले सीज़न में कौन से खिलाड़ी किस टीम के लिए खेलने वाले यह भी तय हो गया।

पिछले 12 सीज़न को लेकर बात करे तो कुछ टीमें जहां सीज़न शुरु होने से पहले काफी मजबूत दिखाई देती हैं, लेकिन वह मैच में उस तरह का प्रदर्शन करने में नाकाम दिखती हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सबसे आगे जो अभी तक इतनी मजबूत टीम होने के बाद भी एक बार भी आईपीएल ट्राफी को नहीं जीत सकी लेकिन वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स जो आईपीएल की एकमात्र ऐसी टीम ने जिसने पहले सीज़न से लेकर अभी तक हर बार प्लेऑफ में पहुंचने के साथ 3 बार इस ट्राफी को जीता भी है। हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास में सफल होने वाली टॉप 5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – चेन्नई सुपर किंग्स

यदि हम इस बात से सफलता का आकलन करे कि किस टीम ने सबसे अधिक आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर किया है, तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स भले ही पहले नंबर पर ना आये लेकिन यह आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। जहां मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे अधिक ट्राफी जीती है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की हर सीज़न में लय को देखना चाहिए जिसमें वह सीज़न के पहले ही मैच से अपने दबदबे का एहसास करा देते हैं।

अभी तक आईपीएल के 12 सीज़न में से चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 सीज़न में हिस्सा लिया है, जिसमें वह हर बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहले सीज़न से खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार ट्राफी को अपने नाम पर किया है, वहीं टीम को 2 सीज़न का बैन भी झेलना पड़ा था, लेकिन उनकी वापसी भी धमाकेदार रही और इसी कारण वह आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है।


2 – मुम्बई इंडियंस

हमारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर मुम्बई की फ्रेंचाइज़ी मुम्बई इंडियंस है, तो आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक सफल रहने वाली टीम है, जिनकी चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले एक दूसरी ही कहानी है। जहां चेन्नई की टीम पहले सीज़न से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही थी, तो वहीं मुम्बई इंडियंस को आईपीएल में चकमने में समय लगा जिसमें पहले 2 सीज़न में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद टीम साल 2010 के सीज़न में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, हालांकी वह उस सीज़न ट्राफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी लेकिन अगले 2 साल तक टीम प्लेऑफ तक पहुंचती रही।

इसके बाद टीम का स्वर्णिम युग उस समय शुरु हुआ जब रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी और मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल में अपना पहला खिताब साल 2013 के सीज़न में जीतने के बाद इसके 2 साल बाद ही दूसरा और अगले 4 सीज़न में टीम ने 2 और सीज़न में जीत हासिल करके आईपीएल में सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम बन गयी।

3 – कोलकाता नाइट राइडर्स

यदि मुम्बई इंडियंस की कहानी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है, तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की कहानी सभी से कहीं उपर है। जहां बाकी टीमों के लिए आईपीएल की शुरुआत औसत रही थी, तो वहीं कोलकाता के लिए शुरुआती कुछ सीज़न किसी बुरे सपने से कम नहीं थे। पहले 3 सीज़न में टीम ने सबसे निचले पायदान पर रहते हुए खत्म किया जिस कारण वह बाकी टीमों के लिए किसी मजाक से कम नहीं था।

लेकिन इसमें सबसे बड़ा बदलाव साल 2011 के सीज़न में हुआ जब पहली बार गौतम गंभीर को टीम का हिस्सा बनाने के साथ उन्हें टीम की कमान भी सौंपी गयी जिसने केकेआर की पूरी किस्मत को ही बदल दिया और टीम ने सभी को गलत साबित करते हुए साल 2011 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। इसके बाद गंभीर की कप्तानी में टीम ने साल 2014 के आईपीएल सीज़न में अपना दूसरा खिताब जीता और इसके बाद से टीम के लिए अभी तक के सीज़न में चीजे ठीक ही चल रही हैं, क्योंकि टीम अगले 3 सीज़न में प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही लेकिन 2019 का आईपीएल सीज़न टीम के लिए उम्मीद से कम ही अच्छा रहा।


4 – सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम साल 2012 में उस समय आईपीएल का हिस्सा बनी जब डेक्कन चार्जस की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया और सन टीवी नेटवर्क ने हैदराबाद की फ्रेंचाइज़ी को लेने का मन बनाने के साथ इस टीम को लेकर आये और अपने पहले ही सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद ने सभी को काफी प्रभावित भी किया।

हैदराबाद की टीम के अगले 2 सीज़न कप्तान डेविड वार्नर के अंडर में उतने अच्छे नहीं बीते लेकिन साल 2016 में सभी चीजे बदली और टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। भले ही टीम ने सिर्फ एक ही ट्राफी जीती हो लेकिन इसके बावजूद टीम 2 प्लेऑफ में पहुंचने के साथ 1 बार फाइनल तक भी पहुंची है।


5 – राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स टीम की आईपीएल जर्नी अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है, जिसमें टीम ने ऑन फील्ड के साथ ऑफ फील्ड भी काफी कुछ देखा जिससे टीम की छवि को भी बेहद नुकसान उठाना पड़ा। पहले सीज़न में टीम का मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया ग्रुप के पास था और उस सीज़न टीम के सबसे कमजोर माना जा रहा था, लेकिन यह सभी के लिए एक बड़ी गलती साबित हुआ क्योंकि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल का पहला सीज़न अपने नाम पर किया था।

लेकिन इसके बाद टीम से उस तरह का प्रदर्शन देखने को नहीं मिला फिर भी टीम ने 3 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया लेकिन फाइनल तक पहुंचने में नाकाम ही रहे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago