Categories: CricketNews

India vs Australia सीरीज़ का जानिए पूरा शेड्यूल और कहां देख सकते हैं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

साल 2020 टी20 वर्ल्डकप का है, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट खेलने वाली सभी टीमें हर फार्मेट में पूरे साल खेलती हुई दिखने वाली हैं, जिसमें मौजूदा वर्ल्ड क्रिकेट की 2 बड़ी टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 14 जनवरी से 3 मैचो की वनडे सीरीज़ खेली जायेगी, जिसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अभी भारतीय टीम 3 टी20 मैचो की सीरीज़ श्रीलंका के साथ खेलने में व्यस्त है, जिसका आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे के मैदान में खेला जाएगा वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम अपने घर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ खेलने के लिए भारत का दौरा कर रही है, जिस कारण दोनों ही टीमों को अपने खेल में थोड़ा सा बदलाव करना होगा।

श्रीलंका के खिलाफ जहां लिमिटेड ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था, वह इस 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में वापसी करेंगे, जिसके बाद वह अपने पुराने ओपनिंग साथी शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिख सकते है। वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम को लेकर बात करी जाए तो कंगारु टीम के लिए लिमिटेड ओवरो में कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले ऐरान फिंच जिनको आईपीएल 2020 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदा था, वह एक मजबूत टीम के साथ दौरा कर रहे हैं।

फिंच के साथ टीम में जहां आक्रामक बल्लेबाज़ डेविड वार्नर होंगे तो वहीं पूर्व कप्तान और शानदार फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ भी, इसके अलावा आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले गेंदबाज़ पैट कमिंस के अलावा नयी रन मशीन मार्नश लाबुशाने, जिस कारण यह सीरीज़ हर मायने में काफी बड़ी होने वाली है, क्योंकि दोनों ही टीमों के पास एक से एक शानदार खिलाड़ी हैं।

वनडे में हेड टू हेड

यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में होने वाली 12 वीं द्विपक्षीय सीरीज़ है, जिसमें पहले की 11 सीरीज़ो के रिकॉर्ड को लेकर बात करी जाए तो उसमें 6 ऑस्ट्रेलिया ने तो 5 भारतीय टीम ने जीती हैं। इसके अलावा दोनों ही टीम वनडे क्रिकेट में अभी तक 137 बार एक दूसरे का आमना-सामना कर चुकी हैं और इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है, क्योंकि उन्होंने 77 मैच तो वहीं भारत ने 50 मैच जीते हैं, जबकि 10 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका। इसके अलावा भारत में हुए दोनों टीमों के बीच वनडे रिकॉर्ड को लेकर बात करे तो 61 मैचो में 29 में ऑस्ट्रेलिया ने जबकि 27 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 5 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।

मौजूदा वनडे रैकिंग

वर्तमान आईसीसी वनडे रैकिंग को लेकर बात करे तो उसमें भारतीय टीम 121 रेटिंग अंको के साथ दूसरे नंबर पर है, तो वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम 111 रेटिंग अंको के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है।

India vs Australia वनडे सीरीज़ शेड्यूल

14 जनवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुम्बई वानखेडे स्टेडियम, पहला वनडे मैच, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट

17 जनवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, दूसरा वनडे मैच, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट

19 जनवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, तीसरा वनडे मैच, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट

लाइव स्ट्रीमिंग

इस सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर की जाएगी जिसमें फैंस जाकर सीधे ऑनलाइन मैच का आनंद ले सकते हैं।

टीवी टेलीकास्ट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज़ का लाइव टीवी टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में किया जाएगा, जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 तो वहीं इन मैचो का एचडी में आनंद स्टार स्पोर्ट 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी में लिया जा सकता है।

सीरीज़ के लिए दोनों ही स्कॉवड

भारत

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया

ऐरान फिंच (कप्तान), डी आर्शी शॉर्ट, एशटन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नश लाबुशाने, केन रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जंपा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago