Categories: CricketIPL

आईपीएल 2020 के लिए देखिए किन खिलाड़ियों को किया गया दूसरी टीम में ट्रांसफर

IPL 2020 ऑक्शन: इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन के लिए सभी 8 टीमों ने अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया हैं, जिसमें अगले सीज़न के लिए प्लेयर ट्रेडिंग की विंडो के लिए निर्धारित समयसीमा 14 नवंबर के खत्म होने के बाद कई खिलाड़ियों को टीमों ने एक दूसरे से लिया, जिससे उनकी टीम संतुलित हो सके। अब आईपीएल के अगले सीज़न के लिए 19 दिसम्बर को कोलकाता में नीलामी प्रक्रिया के बाद सभी ही टीमें फाइनल हो पायेंगी।

कई फ्रेंचाइजियों ने ट्रांसफर विंडो का प्रयोग करते हुए दूसरी टीमों से उनके कुछ महत्तवपूर्ण खिलाड़ी लिए और अपने भी उन्हें कुछ दिये। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सबसे बड़ा कदम उठाते हुए अपने कप्तान रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रांसफर कर दिया। इस डील में दिल्ली कैपिटल्स ने जहां किंग्स इलेवन पंजाब को 1.5 करोड़ रूपये दिये तो वहीं स्पिनर जगदीश सुचित को भी सौंपा।

अश्विन अब पंजाब की जगह होगें दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा | IPL 2020 ऑक्शन

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के पिछले 2 सीज़नो से किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे थे और 28 मैचो में कप्तान के तौर पर अश्विन के नेतृत्व में टीम ने 12 में जीत हासिल की जबकि 16 में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स में ट्रांसफर कर दिया। इसके बदले में रॉयल्स की टीम ने राहुल तेवातिया और मयंक मार्कंडेय को टीम को शामिल किया। मार्कंडेय जो पिछले सीजन में मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पहले शामिल किया लेकिन अब वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बन गए।

रहाणे को भी दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में किया शामिल

IPL 2020 ऑक्शन: अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 से अधिक मैच खेलते हुए 24 में कप्तानी की है, लेकिन टीम के लिए सफल नहीं साबित हो सके। रहाणे ने टीम के लिए एक बल्लेबाज़ के तौर पर सबसे अधिक रन बनाये हैं, जिसमें उन्होंने 34.26 के औसत से 2810 रन बनाये हैं और इसमें रहाणे का स्ट्राइक रेट 122.65 का रहा है।

इसके अलावा आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी अपने ऑफीशियल ट्विटर एकाउंट से इस बात का संदेश दिया था, कि वह अगले सीज़न से पहले अपनी टीम के 5 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती है, लेकिन अभी तक उनके नाम टीम मैनेजमैंट की तरफ से आधिकारिक रूप से सामने नहीं आये हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के उस ट्विट को यहां पर देखिए | IPL 2020 ऑक्शन

यहां पर देखिए पूरी लिस्ट आईपीएल 2020 के लिए दूसरी टीमों में ट्रांसफर होने वाले खिलाड़ियो को लेकर

  • मयंक मार्कंडेय – मुम्बई इंडियंस से दिल्ली कैपिटल्स में आये और फिर दिल्ली कैपिटल्स से राजस्थान रॉयल्स में 20 लाख रूपये में चले गए।
  • शेरफेन रदरफोर्ड – 6.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स से मुम्बई इंडियंस में ट्रांसफर हुए।
  • रविचंद्रन अश्विन – 7.6 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब से दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ट्रांसफर हुए।
  • जगदीश सुचित – 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में ट्रांसफर हुए।
  • ट्रेंट बोल्ट – 2.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से मुम्बई इंडियंस में ट्रांसफर हुए
  • कृष्णप्पा गौतम – 6.2 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में ट्रांसफर हुए।
  • अंकित राजपूत – 3 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से राजस्थान रॉयल्स की टीम ट्रांसफर हुए।
  • धवल कुलकर्णी – 75 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम से मुम्बई इंडियंस की टीम में ट्रांसफर हुए।
  • अजिंक्य रहाणे – 4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम से दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ट्रांसफर हुए।
  • राहुल तेवतिया – 3 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से राजस्थान रॉयल्स की टीम में ट्रांसफर हुए।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago