India vs Afghanistan Football Match Report in Hindi
भारत फीफा विश्वकप क्वॉलीफाईंग मुकाबलों का अपना चौथा मुकाबला खेलने अफगानिस्तान टीम के खिलाफ उतरी. भारत ने इस मुकाबले से पहले कुल 3 मुकाबले ओमान, कतर व बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे, जिसमें उन्हें ओमान के खिलाफ 1-2 के अन्तर से हार मिली व कतर के साथ 0-0 के स्कोर पर ड्रॉ व बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 के स्कोरलाइन के साथ ड्रॉ खेला. गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में 3 मुकाबले भारत ने जीते थे.
मैच सिलसिलेवार तरीके से- India vs Afghanistan Football Match Report
मैच के शुरुआती समय में भारत ने थोड़े सयंम के साथ शुरुआत की और गेंद अपने कब्जे में रखा. मगर कहते हैं न ज्यादा सयंम आपकी परीक्षा ज्यादा लेता है. वहीं भारत के साथ हुआ. टीम ने गेंद को अपने पास ज्यादा समय रखा वो भी अपने पाले के अन्दर. पहले हाफ में भारतीय स्ट्रैटिजी देखकर लगा जैसे वह मैच को बराबरी पर खत्म करना चाहता है. न गोल करना चाहता है न देना चाहता है.
मैच के शुरुआती 45 मिनट में कोई भी गोल नहीं देखने को मिला मगर 45 मिनट के बाद 2 मिनट का गेम आगे बढ़ाया गया. जो टीम भारत के लिए दुखदाई रहा और इन्हीं 2 मिनट में भारत ने एक गोल खा लिया. यह गोल राइट साइड से अटैक कर गेंद को बॉक्स में मिड में डाला गया और इसका पूरा फायदा जेल्फी नाज़री (Zelfy Narzary) ने उठाया और एक सीधे टच शॉट से गोल कर दिया. मैच का पहला हाफ समाप्त होने के बाद मैच की स्कोरलाइन 0-1 रही.
मैच का दूसरा हाफ शुरू होने के बाद भारतीय टीम ने थोड़ी तेज़ी दिखाई. और एक के बाद एक शॉट्स अफगानिस्तान के गोल में दागें मगर अफगानिस्तान ने भारतीय टीम के सारे शॉट्स को नाकाम किया और दूसरे हाफ में भारत को गोल हीं करने दिया. बीच-बीच में टीम को कॉर्नर भी मिले मगर भारतीय टीम इन कॉर्नर को भी भुनाने में नाकाम रही
जहां मैच शुरू होने से पहले यह उम्मीद की जा रही थी की भारत यह मैच जीतेगा मगर एक टाइम मैच के 90वें मिनट में पिछड़ने के बाद तो लग रहा था कि भारत यह मैच गंवा देगा मगर डॉन्गल हैडर गोल से मैच में भारत ने बराबरी कर ली. आपको बता दे कि अफगानिस्तान की फीफा रैंकिंग भारत से काफी पीछे है. जहां भारत की फीफा रैंकिग 106 है तो वहीं अफगानिस्तान की टीम 149वें नम्बर पर है
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…