साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच में खेली जाने वाली 4 टेस्ट मैचो की सीरीज़ जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे से होगी। भारत के दौरे पर पर खराब प्रदर्शन के बाद अब अफ्रीका की टीम को अपनी घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज़ खेलनी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।
अफ्रीका की टीम ने इस सीरीज़ को लेकर पहले 2 टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें उन्होंने 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। डेन पीटरसन, पीटर मलान, रीजा वेन डर डुसेन, बेरुन हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस और रूडी सेकेंड को टीम में जगह दी गयी है।
फाफ डू प्लेसी की कप्तानी में टीम अपना भाग्य बदलने की पूरी कोशिश करेगी क्योंकि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम वर्तमान में सबसे निचले पायदान पर काबिज है। सभी की नजरे टीम में शामिल किए गए पीटर मलान पर होंगी जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में मैच विनिंग प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह बनायी है। मलान ने पिछले 3 मैचो में वेस्टर्न प्रोविंस के लिए 2 शतकीय पारियां खेली हैं।
पीटर मलान ने अभी तक 148 प्रथम श्रेणी मैचो में 10000 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें 30 साल के इस खिलाड़ी का औसत 45.16 का रहा है, इसके अलावा मलान के नाम पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 32 शतक और 42 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। वहीं पहले 2 टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए वैन डर डुसेन ने भी खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित करने के अलावा अफ्रीका टीम के लिए 18 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 73.77 के शानदार औसत के साथ 664 रन बनायें हैं।
डेन पीटरसन को भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट का काफी अनुभव है और दाये हाथ के इस तेज़ गेंदबाज ने 100 फर्स्ट क्लास मैचो में 347 विकेट अपने नाम पर दर्ज किए हैं। पीटरसन को टीम में लुंगी एनगीडी की जगह पर शामिल किया गया है।
लुंगी एनगीडी चोट के कारण सीरीज़ से बाहर रहेंगे
इस सीरीज़ को लेकर प्रोटियाज़ टीम काफी लम्बे समय से इंतजार कर रही थी, लेकिन टीम को सीरीज़ शुरु होने से पहले ही एक बड़ा झटका लगा जिसमें तेज़ गेंदबाज़ चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज़ के लिए बाहर हो चुके हैं। एनगीडी को ग्रेड 1 हैम्सट्रिंग मसल्स टीयर की समस्या हुई है, जिस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
वहीं टीम के बाकी खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो बल्लेबाज़ी में फाफ डू प्लेसी के अलावा तेंबा बुवामा, क्विंटन डी कॉक और डीन एल्गर मौजूद होंगे इसके अलावा गेंदबाज़ी का जिम्मा कगिसो रबाडा के उपर जिनके सहयोग के लिए डेन पीटरसन और केशव महाराज भी रहेंगे। 26 दिसंबर को दोनों ही टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
यहां पर देखिए इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
फाफ डू प्लेसी (कप्तान), तेंबा बुवामा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, बेरुन हेंड्रिक्स, केशव महाराज, पीटर मलान, एडिन मार्करम, जुबैर हमजा, एनरिच नार्ट्ज, डेन पीटरसन, एंडिले फेलुक्वायो, वर्नोन फिलेंडर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रुडी सेकेंड, रीजा वेन डर डुसेन।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…