इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की ऑक्शन प्रक्रिया कोलकाता में 19 दिसंबर को आयोजित की गयी थी, जिसमें सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों ने मिलकर कुल 62 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसके बाद अब आईपीएल 2020 के सीज़न के लिए सभी टीमें फाइनल हो चुकी हैं और 2021 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले यह एक मिनी आईपीएल ऑक्शन था।
इस ऑक्शन में सबसे अधिक विदेशी तेज़ गेंदबाज़ो को सभी टीमें खरीदना चाहती थी और इसमें 5 में 4 तेज़ गेंदबाज़ो को खरीदा भी गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए इस साल शानदार गेंदबाज़ी करने वाले पैट कमिंस को लेकर सबसे अधिक लेने की होड़ को देखा गया जिसमें अंत में 15 करोड़ 50 लाख रुपये देकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी को जीता।
यहां पर देखिए इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन 2020 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के बारे में
एरॉन फिंच 6 वीं बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा बने थे, जिसके बाद उन्हें हर बार किसी अलग टीम ने ही नीलामी के दौरान खरीदा। फिंच पहले ऐसे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिनको 6 अलग-अलग आईपीएल टीमों ने ऑक्शन में खरीदा था, वहीं युवराज सिंह के बाद दूसरे खिलाड़ी इस मामले में बने हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए आईपीएल 2020 में खेलने वाले फिंच के लिए यह आईपीएल में 8 वीं फ्रेंचाइजी होगी।
आईपीएल आक्शन 2020 में शेल्डन कोट्रेल को 8.5 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदा जिसके बाद वह अभी तक आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। वहीं शिमरॉन हेटमायर को इसी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा जो इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
इस ऑक्शन से पहले वेस्टइंडीज़ की तरफ से नीलामी में बिकने के मामले में सबसे अधिक पैसे ड्वेन ब्रावो के पास था, जिनको साल 2018 की नीलामी प्रक्रिया में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
जयदेव उनादकट को आईपीएल ऑक्शन में 9 वीं बार खरीदा गया, कोई भी दूसरा खिलाड़ी अभी तक ऑक्शन में 6 बार से अधिक एडीशन में हिस्सा नहीं ले पाया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उनादकट को तीसरे लगातार सीज़न में खरीदा।
पैट कमिंस को आईपीएल ऑक्शन में 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जिसके बाद वह नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले साल 2017 के सीजन में बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा युवराज सिंह को साल 2015 के एडीशन में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद कमिंस इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इससे पहले भी पैट कमिंस को साल 2014 के एडीशन में 1 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उसके बाद पैट ने निजी कारणों की वजह से सीज़न में नहीं खेला था।
आईपीएल 2020 के ऑक्शन में ग्लैन मेक्सवेल को लेने के लिए दिल्ली और पंजाब के बीच में जंग देखने को मिली जिसके बाद दोनों ही टीमों कुल मिलाकर 31.05 करोड़ की बोली लगा दी थी, जो किसी भी विदेशी खिलाड़ी सबसे अधिक बोली है। सिर्फ युवराज सिंह के लिए 48.1 करोड़ रुपये, दिनेश कार्तिक के लिए 38.9 करोड़ रुपये और जयदेव उनादकट के लिए 32.6 करोड़ में आईपीएल ऑक्शन में मिलाकर रकम लगी है।
मेगा आईपीएल ऑक्शन को छोड़कर इस ऑक्शन में 140.30 करोड़ रुपये कुल खर्च हुए जो किसी भी मिनी ऑक्शन में खर्च हुए पैसे के मामले में सबसे अधिक हैं।
इस ऑक्शन में सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने कुल 62 खिलाड़ियों को खिलाड़ियों जबकि कुल 73 जगहें खाली थी। 62 खिलाड़ियों में 29 विदेशी खिलाड़ी वहीं 30 अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदा गया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…