क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में कोई भी टीम तभी सफल हो सकती है, जब उसके पास ऐसे गेंदबाज़ हों जो लगातार दबाव बनाकर विकेट झटकने की कला को पूरी तरह से पहचानते हों। टी20 क्रिकेट जो बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद फार्मेट माना जाता है, उसमें भी ऐसे ही गेंदबाज़ अधिक सफल होते हुए दिखाई देते हैं और कई टीमें इन गेंदबाज़ो के खिलाफ अधिक तेजी से रन ना बना पाने के चक्कर में मैच को गवा भी बैठती हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग जिसके अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, उसमें भी हमें पहले सीजन से लेकर अभी तक ऐसे ही गेंदबाज़ देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से बल्लेबाजो के नाक में दम कर दिया और इस कारण वह आईपीएल इतिहास में खेलने वाले बेस्ट बॉलर बनकर निकले, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल के टॉप 5 बेस्ट बॉलरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – डेल स्टेन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

 

वर्ल्ड क्रिकेट महान तेज गेंदबाज़ो में से एक साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन जिन्होंने अपनी गति से अच्छे से अच्छे बल्लेबाज़ो को परेशानी में डाला है, उनकी यही गति हमें आईपीएल में भी देखने को मिली। भले ही स्टेन को अभी तक एकबार भी आईपीएल ट्राफी अपने हाथ में लेने का मौका ना मिला हो लेकिन वह आईपीएल के बेस्ट गेंदबाज़ो में से एक रहे हैं।

डेक्कन चार्जर्स टीम से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले डेल स्टेन ने नयी गेंद से लगातार विकेट लेने की अपनी कला को आईपीएल में भी दर्शाया और इसी कारण वह आईपीएल के 13 वें सीजन में भी खेल रहे हैं, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं।

आईपीएल में कम से कम 25 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ो में डेल स्टेन एकलौते ऐसे तेज गेंदबाज़ हैं, जिनका इकॉनमी रेट 7 से कम है। स्टेन ने आईपीएल करियर में अभी तक 92 मैचो में 96 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका औसत जहां 24.74 का रहा तो वहीं इकॉनमी रेट 6.77 का है।


4 – जसप्रीत बुमराह (मुम्बई इंडियंस)

वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट में यदि टॉप के 5 तेज गेंदबाज़ो की लिस्ट निकाली जाए तो उसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का क्रिकेट के तीनों फार्मेट में नाम जरुर शामिल होगा जिसका एक प्रमुख कारण बुमराह की यॉर्कर गेंद का जवाब किसी भी बल्लेबाज़ के पास ना होना जिसमें बल्लेबाज़ के पास सिर्फ उस गेंद को रोकने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं होता है।

मुम्बई इंडियंस टीम से अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने साल 2013 के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और जल्द ही भारतीय टीम में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया। बुमराह ने अपना पहला आईपीएल विकेट विराट कोहली के रुप में हासिल किया था, जिससे सभी को एहसास हो गया था, कि यह खिलाड़ी कितना प्रतिभाशाली हैं।

जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का पहला सीजन उतना खास नहीं बीता था, लेकिन इसके बाद बुमराह ने अपनी गेंदबाजी में लगातार सुधार जारी रखते हुए वर्तमान में सबसे घातक डेथ बॉलर्स में एक बन गए हैं और इसी कारण मुम्बई की टीम भी आईपीएल में इतना सफल होने का यह भी बहुत बड़ा कारण हैं। जसप्रीत बुमराह ने आईपीएलम में अभी तक 77 मैचो में 82 विकेट अपने नाम पर चुके हैं।


3 – रविचंद्रन अश्विन (दिल्ली कैपिटल्स)

तमिलनाडु से आने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और वह आईपीएल में भी लम्बे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। अश्विन पहले आईपीएल सीजन में सीएसके का हिस्सा थे, लेकिन उनके करियर के लिए तीसरा सीजन बेहद शानदार बदलाव भरा था।

अश्विन के इस प्रदर्शन के बाद ही उन्हें साल 2011 के वनडे विश्वकप के लिए भारतीय टीम में भी जगह मिली थी, इसके अलावा वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज़ बन गए थे। धोनी की कप्तानी में अश्विन एक शानदार गेंदबाज़ साबित हुए थे, जिसमें उन्होंने साल 2010 और 2011 के आईपीएल ट्राफी की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

साल 2018 में अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपना हिस्सा बना लिया था, लेकिन 2 सीजन कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर अच्छे नहीं बीतने के बाद अश्विन से टीम ने नाता तोड़ लिया और अब वह आईपीएल के 13 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा होंगे। अश्विन ने अभी तक आईपीएल में 139 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 125 विकेट अपने नाम पर किए हैं।


2 – भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

एक ऐसा भारतीय गेंदबाज़ जिसने आईपीएल में अपना करियर तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से शुरु किया था, लेकिन पुणे वारियर्स इंडिया टीम में आने के बाद और उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपना शानदार प्रदर्शन दिया। भुवनेश्वर कुमार जो भारतीय टीम की गेंदबाज़ी ग्रुप का एक अहम हिस्सा हैं, वह आईपीएल में भी नयी गेंद के साथ काफी अहमियत रखते हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के 2016 और 2017 के सीदन में पर्पल कैप को अपने नाम पर किया था, इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद को उसका पहला आईपीएल खिताब जिताने में भुवी की गेंदबाज़ी ने अहम किरदार अदा किया था। भुवनेश्वर कुमार जितना नयी गेंद के साथ प्रभावी दिखते हैं, उससे कहीं अधिक वह डेथ में गेंदबाज़ी करते जिस कारण विपक्षी टीमों के बल्लेबाज़ो के लिए उनका सामना करना आसान काम नहीं होता है।

भुवी ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 117 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 133 विकेट हासिल किए और सबसे अधिक विकेट लेने वाली लिस्ट में 7 वें स्थान पर बने हुए हैं। जिसके बाद 13 वें सीजन में भुवी के पास यह मौका होगा कि वह इस लिस्ट में और आगे जा सके।


1 – सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स)

साल 2011 के आईपीएल ऑक्शन में जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने गौतम गंभीर को अपनी टीम में शामिल किया था, तो उनके लिए यह काफी बड़ा फैसला साबित हुआ था, क्योंकि गंभीर के कप्तान बनने के बाद टीम के प्रदर्शन में बेहद सुधार देखने को मिला लेकिन टीम ने अगले ऑक्शन में एक और बड़े खिलाड़ी सुनील नारायण को शामिल किया जो टीम के लिए किसी मैच विनर से कम साबित नहीं हुए।

टीम के लिए सुनील नारायण को शामिल करने का फैसला इतना सही साबित हुआ कि टीम ने उसी सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीत लिया जिसके बाद से नारायण टीम का अहम हिस्सा बन गए। गंभीर और नारायण की जोड़ी ने टीम को अगला खिताब जितवाने में अधिक देर नहीं लगायी और साल 2014 के आईपीएल सीजन में टीम ने अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता।

सुनील नारायण जो टीम में एक गेंदबाज़ की हैसियत से शामिल किए गए थे, उन्होंने उपरी क्रम पर बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलने पर काफी शानदार योगदान दिया जो टीम के लिए किसी टर्निंग प्वाइंट से कम साबित नहीं हुआ। नारायण की गेंदबाज़ी को लेकर बात करी जाए जो उन्होंने आईपीएल में अभी तक 110 मैच खेलते हुए 122 विकेट अपने नाम पर किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.67 का रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago