IPL ke Best Fielders: क्रिकेट के खेल में पिछले एक दशक में कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें पहले जहां बल्लेबाज़ो का काम सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर ध्यान देने की होती थी, तो वहीं गेंदबाज़ अपनी गेंदबाज़ी पर अधिक ध्यान लगाते थे, लेकिन अब बदलते फार्मेट के साथ हर खिलाड़ी के लिए जहां फिटनेस के लेवल को भी सख्त किया गया है, ताकि वह किसी भी परिस्थिती में खेलने को लेकर हमेसा मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरह फिट हो तो वहीं फील्डिंग में उन्हें काफी सुधार करना पड़ा ताकि वह सभी विभाग में टीम के लिए 100 प्रतिशत दे सके।
अब टीमों में ऐसे खिलाड़ी अधिक देखने को मिलते हैं, जो शानदार बल्लेबाज़ या गेंदबाज़ होने के साथ शानदार फील्डर भी होते हैं, जो फील्ड में विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को आसानी से रन नहीं बनाने देते हैं। भारतीय टीम की फिल्डिंग जहां पहले औसत दिखती थी, तो वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने के बाद इसमें काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसके बाद अब टीम की फील्डिंग भी शानदार दिखती है, जिसमें हर खिलाड़ी अपना पूरा योगदान देते हुए दिखता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी फ्रेंचाइज़ी ऐसे ही खिलाड़ियों को अधिक खोजती दिखती हैं, जो सिर्फ 1 विभाग में ही अच्छा ना हो बल्कि वह टीम के लिए सभी में योगदान दे सके। और इसी कारण हम आपको इस आर्टिकल में IPL इतिहास के 5 बेस्ट फील्डर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों पर अपना एक अलग ही दबाव बनाकर रखा है।
5 – ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स):
वेस्टइंडीज़ टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो किसी भी टीम के लिए एक बहुमूल्य हीरे से कम नहीं है, क्योंकि वह बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी में योगदान देने के साथ फील्डिंग में भी 100 प्रतिशत देते दिखते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा बन चुके ड्वेन ब्रावो के हाथों से रन चुराना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान काम नहीं रहा है।
ब्रावो की फील्डिंग का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि वह IPL में सबसे अधिक कैच लेने वाली लिस्ट में जहां 5 वें नंबर पर हैं, तो वहीं रन ऑउट के मामले में वह शानदार हैं। ब्रावो ने IPL में अभी तक 13 खिलाड़ियों को रन ऑउट करके अपनी टीम को महत्तवपूर्ण समय पर विकेट दिलाने का काम अपनी फील्डिंग के जरिए किया है, इसके अलावा उनके नाम पर IPL में 74 कैच भी दर्ज हैं।
4 – कायरन पोलार्ड (मुम्बई इंडियंस):
IPL में साल 2010 में मुम्बई से डेब्यू करने के बाद उस टीम का अहम हिस्सा बनने वाले वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ना सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी से टीम के लिए महत्तवपूर्ण हैं, बल्कि एक शानदार फील्डर होने की वजह से वह टीम के लिए बेहद अहमीयत रखते हैं।
कायरन पोलार्ड की फील्डिंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि वह IPL में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाली लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और उन्होंने अभी तक अपने IPL करियर में 10 खिलाड़ियों रन ऑउट भी किया है। पोालार्ड के नाम पर IPL में 82 कैच दर्ज हैं।
3 – रोहित शर्मा (मुम्बई इंडियंस):
IPL ke Best Fielders: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडिंयंस जिसने 4 बार ट्राफी को अपने नाम पर किया है और उसमें सबसे बड़ा योगदान कप्तान रोहित शर्मा का रहा जिनके टीम में शामिल होने के बाद टीम के प्रदर्शन में शानदार सुधार देखने को मिला और इसका सबसे बड़ा कारण रोहित शर्मा का भी शानदार बल्लेबाज़ होना भी है।
रोहित शर्मा जहां बल्लेबाज़ी में टीम के लिए उपरी क्रम में महत्तवपूर्ण योगदान देते हुए दिखते हैं, तो वहीं फील्डिंग के समय भी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए शानदार भूमिका अदा करते हैं। रोहित के नाम पर जहां IPL में अभी तक 83 कैच दर्ज हैं, तो 10 बार रन ऑउट करने का भी कारनामा दर्ज हैं।
2 – एबी डी विलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर):
अभी तक एक भी ऑईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर ना करने वाली विराट कोहली की कप्तानी में खेलनी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के पास हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से एक अलग ही छाप छोड़ी है और उसी में एक नाम एबी डी विलियर्स का है, जिनके भारत में कई फैन मिल जायेंगे।
डि विलियर्स जहां एक बल्लेबाज़ के तौर पर बेहद घातक साबित होते हैं, तो वहीं फील्डिंग में भी उनके हाथ से रन चुराना आसान काम नहीं है। डी विलियर्स के नाम पर IPL में जहां अभी तक 84 कैच दर्ज हैं, तो वहीं उन्होंने 10 खिलाड़ियों को रन ऑउट भी किया है, जिससे उनकी अहमीयत टीम में काफी बढ़ जाती है।
1 – सुरेश रैना:
IPL ke Best Fielders: लम्बे समय तक भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज़ सुरेश रैना IPL चेन्नई सुपर किंग्स टीम का एक अहम हिस्सा है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करना है, जहां पर वह IPL के 12 सीजन खत्म होने के बाद सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
सुरेश रैना की बल्लेबाज़ी पर चेन्नई सुपर किंग्स काफी निर्भर करती है, तो वहीं उनकी फील्डिंग के बारे में भी सभी भारतीय फैंस को अच्छी तरह से पता है, जिसका एक उदाहरण हमें IPL म में भी देखने को मिला जहां पर वह एकलौते ऐसे फील्डिर जिसके नाम पर 100 से अधिक कैच लेने का कारनामा दर्ज हो चुका है, इसके अलावा रैना ने 15 खिलाड़ियों को रन ऑउट भी किया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…