IPL ke Sabse Best catches: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग जिसके अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं और इसमें वह सबकुछ फैंस को देखने के लिए मिला है, जो वह एक क्रिकेट मैच को लेकर सोच सकते हैं, चाहे आखिरी गेंद पर किसी टीम का जीत हासिल करना या फिर एकदम से हारते हुए मैच में कोई टीम जीत हासिल करके सभी को अचम्भे में डाल देती हैं।

किसी भी क्रिकेट मैच में जितनी अहमीयत कोई गेंदबाज़ या बल्लेबाज़ रखता है, उतनी ही अहमीयत टीम के फील्डर भी रखते हैं, जो एक शानदार कैच या रन ऑउट करके टीम को अहम समय पर विकेट दिलाने का काम करते हैं। IPL के अभी तक के इतिहास में भी हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, जिसमें फील्डरो ने अविश्वनीय कैच पकड़कर सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया था। 

IPL इतिहास के टॉप 5 बेस्ट कैच | IPL ke Sabse Best catches:

5 – अजिंक्य रहाणे और जोहान बोथा:

यह कैच इस लिस्ट में इसलिए शामिल है, क्योंकि इसमें 2 फील्डरों केे बीच शानदार तालमेल देखने को मिला था, जो किसी मैच में इतनी आसानी से देखने को नहीं मिलता है। मैच में बल्लेबाज़ी कर रहे राहुल शर्मा ने गेंद को लांग ऑफ की तरफ हवा में मारा जिसके बाद बाउंड्री लाइन के करीब में फील्डिंग कर रहे जोहान बोथा ने कैच पकड़ने का प्रयास किया जिसके बाद उन्होंने जब देखा कि वह गेंद के साथ बाउंड्री लाइन को पार कर जायेंगे तो उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए उनके पास 3 से 4 मीटर की दूरी पर खड़े अजिंक्य रहाणे की तरफ गेंद को फेंक दिया जिसके बाद दोनों ने मिलकर एक शानदार कैच पूरा करके टीम को सफलता दिलाने का काम किया।


4 – एबी डी विलियर्स:

बेस्ट कैच को लेकर बात हो और क्रिकेट के सुपरमैन एबी डी विलियर्स को लेकर बात ना की जाए ऐसा नहीं हो सकता है और इस लिस्ट में नंबर 4 पर डी विलियर्स का नाम शामिल हैं, जिन्होंने प्रवीण कुमार का कैच पकड़ने के लिए पहले तो गेंद आने का अनुमान गलत लगाकर आगे की तरफ दौड़ गए थे, लेकिन अंत में उन्होंने पीछे की तरफ भागते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा, जिसमें यह देखकर सभी हैरान हो गए थे, कि डी विलियर्स ने कितनी जल्दी सही अनुमान लगाकर इस कैच को सफलतापूर्व पूरा किया।


3 – डेविड हसी:

यह कैच पूर्व ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाड़ी डेविड हसी की सूझबूझ के लिए जाना जायेगा। पॉल कॉलिंगवुड ने गेंद को हवा में काफी तेजी के साथ लांग ऑफ की तरफ मारा था, जिसके बाद डेविड हसी ने हवा में उछलते हुए पहले गेंद को बाउंड्री के अंदर जाने से रोका लेकिन वह अंदर चले गए जिसके बाद हसी ने तेजी के साथ वापस आते गेंद को लपक लिया और शानदार कैच पूरा किया।


2 – क्रिस लिन:

इस कैच को कोई भी IPL जल्दी नहीं भूल पायेगा क्योंकि क्रिकेट में एक कहावत है, कि कैच पकड़कर ही मैच में जीत हासिल की जा सकती है और उसका ये एक शानदार उदाहरण के तौर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में एबी डी विलियर्स अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अकेले ही जीत की तरफ लेकर जाने का काम कर रहे थे। लेकिन मैच के आखिर ओवर में डी विलियर्स ने गेंद को हवा में बाउंड्री लाइन के करीब खड़े क्रिस लिन की तरफ मारा जिसमें लिन शुरुआत में स्लिप हो गए लेकिन उन्होंने जल्द ही खुद को संभालते हुए एक शानदार कैच पूरा किया।


1 – कायरन पोलार्ड:

कायरन पोलार्ड अभी तक के IPL इतिहासम में सबसे शानदार फील्डरों में से एक माने जाते हैं और वह अपनी टीम के लिए फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करके उन्हें लगातार मैच में बनाये रखने का काम करते हैं। पोलार्ड ने ऐसा ही कुछ IPL के मैच में उस समय किया था, जब उन्होंने हवा में उछलते हुए दायें हाथ से ही कैच को लपक लिया था, लेकिन इसके बाद अपना बैलेंस ना बना पाने के कारण उन्होंने गेंद को हवा में फेंक दिया और इसके बाद जल्दी से फील्ड के अंदर आते ही हवा में डाइव लगाकर कैच को फिर से लपक कर सभी को दिग्गज़ फील्डर जांटी रोड्स की याद दिलाने का काम किया।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago