रोहित शर्मा की टी20 में 5 यादगार परियां: टी20 इंटरनेशनल cricket में कई बल्लेबाजों ने अपना टैलेंट दिखाया है. T20 इंटरनेशनल, cricket का सबसे छोटा फॉर्मेट है. इसमें एक टीम को सिर्फ 120 गेंद खेलने का मिलता है. छोटा फॉर्मेट होने के कारण इसे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है.
टी20 इंटरनेशनल की शुरुआत 2006 से हुई थी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 2007 में डेब्यू किया था. इसके बाद उनका इस प्रारूप में प्रदर्शन अच्छा रहा और वह टीम का अहम हिस्सा बन गए. टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाड़ी रोहित शर्मा का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है.
उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े रिकार्ड्स बनाए हैं. यह प्रारूप रोहित को कुछ ज्यादा ही पसंद आता है. इसलिए आज हम बात करने वाले हैं रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशनल में 5 यादगार पारियों के बारे में.
#1. 118 vs श्रीलंका
रोहित शर्मा के आंकड़े श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त रहे हैं. उन्होंने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. उनका टी20 में सर्वाधिक स्कोर 118 रन है जो रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया है.
रोहित ने यह शतक इंदौर के होल्कर cricket स्टेडियम में जड़ा था. यह शतक उनके टी20 इंटरनेशनल cricket करियर का सबसे तेज शतक था. उन्होंने मात्र 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. वह टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर है.
#2. 111* vs वेस्टइंडीज
रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए बनाया है. उन्होंने 6 नवंबर 2018 को 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
उन्होंने यह पारी लखनऊ में खेली थी. रोहित शर्मा ने मात्र 61 गेंदों में 111 रन बनाए थे. उन्होंने पहले 51 रन 38 गेंदों में और अगले 60 रन सिर्फ 23 गेंदों में बनाये थे. रोहित ने शुरुआत भले ही धीमी की हो लेकिन अंत जबरदस्त तरीके से किया था.
यह भी पढ़े: साल 2019 में रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना दिए इतने सारे रिकॉर्ड
#3. 106 vs साउथ अफ्रीका
रोहित शर्मा की टी20 में 5 यादगार परियां: रोहित शर्मा ने 2 अक्टूबर, 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध स्टेडियम में यह शतक जड़ा था. इस खिलाड़ी ने 66 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली थी.
रोहित शर्मा का यह टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक था. वह इस शतक के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिसने टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा था. इससे पहल सुरेश रैना ने भारत के लिए खेलते हुए सेंचुरी लगाई थी.
#4. 100* vs इंग्लैंड
रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा बड़ा स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ बनाया है. उन्होंने 8 जुलाई 2018 को यह पारी खेली थी. उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए जिसमें 5 बेहतरीन छक्के और 11 चौके शामिल थे.
रोहित शर्मा ने यह शतक इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) में जड़ा था. यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक था. मैच में उन्होंने 178 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.
#5. 97 vs आयरलैंड
रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पांचवा बड़ा स्कोर आयरलैंड के खिलाफ बनाया था. उन्होंने 27 जून, 2018 को यह इनिंग खेली थी. उन्होंने 97 रन बनाए थे लेकिन वह शतक लगाने से चूक गए.
रोहित ने 61 गेंदों पर 97 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 8 चौके लगाए. वह एक बड़ा रिकॉर्ड चूक गए और 20वें ओवर में आउट हो गए. रोहित अगर यहां शतक लगा देते तो अभी उनके नाम 5 T20 इंटरनेशनल शतक होती.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…