किसी भी स्पोर्ट में टीम के सफल होने के पीछे जितना कप्तान के उपर निर्भर करता है, तो वहीं उतना ही टीम के कोच को उपर भी जो मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को तैयार करता है और किसी भी टीम को कोच करने वाले इंसान के लिए यह बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है, क्योंकि टीम के खराब प्रदर्शन करने पर उसे भी आलोचना का शिकार होना पड़ता है।

इंडियन प्रीमियर लीग जो विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसमें भी खेलने वाली टीमों को कोच करने वाले व्यक्ति के लिए यह काम आसान नहीं होता है और इसी कारण अभी तक के हुए 12 सीजन में लगभग 31 से भी अधिक कोच सभी टीमों ने कुल मिलाकर बदले हैं, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि सीजन में टीम के अच्छा प्रदर्शन ना करने की गाज सबसे पहले टीम के मुख्य कोच के उपर ही गिरती है।

आईपीएल में कई दिग्गज़ क्रिकेट खिलाड़ी अलग-अलग टीमों को कोटच करते हुए हम देख चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम को साल 2011 में विश्व विजेता बनाने वाले कोच गैरी कर्स्टन भी शामिल हैं। हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कोच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कार्यकाल में उनकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

5 – कैप्लर वेसेल्स

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान कैप्लर वेसेल्स ने आईपीएल के सिर्फ पहले सीजन में ही कोचिंग की जिम्मेदारी को निभाया था, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स टीम को कोच किया था। टीम के कप्तान धोनी के साथ मिलकर कैप्लर ने शानदार रिजल्ट टीम को दिया था, जिसमें उनके कार्यकाल में टीम ने 16 में से 9 मैच में जीत हासिल की थी, जिस कारण कैप्लर का जीत का प्रतिशत 56.25 का रहा था।


4 – ट्रेवर बेलिस

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेवर बेलिस का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल के 4 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच के तौर पर बिताया है, जिसमें वह साल 2012 से लेकर 2015 के सीजन तक टीम के कोच रहे थे। केकेआर ने बेलिस के कार्यकाल में अपनी 2 आईपीएल ट्राफियां जीती थी। ट्रेवर बेलिस ने 64 मैचो में कोच किया है, जिसमें से टीम को 36 में जीत हासिल हुई है।


3 – महेला जयवर्धने

 

महेला जयवर्धने को आईपीएल में कोचिंग करने का मौका साल 2017 के आईपीएल सीजन में मिला जिसमें वह मुम्बई इंडियंस टीम के बतौर मुख्य कोच बने। रिकी पोटिंग की जगह पर टीम ने जयवर्धने को कोच बनाया था। जयवर्धने के कार्यकाल में टीम ने 2 बार आईपीएल ट्राफी को जीता जिसमें साल 2017 और 2019 में। मुम्बई इंडियंस ने महेला जयवर्धने के कोच रहते हुए 31 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत हासिल हुई है।


2 – स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल में कोचिंग करने के मामले बाकी सभी से काफी अनुभवी हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार कोचिंग करते चले आ रहे हैं, जिसमें सीएसके ने फ्लेमिंग के कार्यकाल में जहां 3 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है। फ्लेमिंग ने एक कोच के तौर पर आईपीएल में 162 मैच में जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिसमें उनकी टीम को 96 मैचो में जीत हासिल हुई है।


1 – जॉन राइट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच जॉन राइट ने आईपीएलम में भी अपनी कोचिंग का जादू बिखेरा है, जिसमें उन्होंने मुम्बई इंडियंस के लिए यह जिम्मेदारी निभाई और सिर्फ 2 सीजन तक ही टीम के कोच रहे लेकिन उन्ही के कार्यकाल के दौरान रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाये जाने का फैसला किया था। राइट ने कोच बनने के बाद ही साल 2013 में जहां मुम्बई इंडियंस को विजेता बनाया तो वहीं साल 2014 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। राइट ने आईपीएल में एक कोच के तौर पर 32 मैचो में जिम्मेदारी निभाई है, जिसमें उनकी टीम को 19 में जीत हासिल हुई है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago