किसी भी टी20 लीग को बड़ा बनाती है, उसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी जो किस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं और कितने विदेशी खिलाड़ी खेलने वाले जिनका वर्ल्ड क्रिकेट में अपना एक अलग ही मुकाम हैं। इंडियन प्रीमियर लीग को इसी कारण विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग माना जाता है, क्योंकि इसमें कई दिग्गज विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल में खेलने वाले टॉप 5 बेस्ट विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – आंद्रे रसल
वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल आईपीएल में भी अपनी टीम के लिए किसी मैच विनर से कम साबित नहीं होते हैं, और इसी कारण रसल ने आईपीएल में खेले 64 मैचो में से 11 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीता है, उनके मैच विनर खिलाड़ी होने को पूरी तरह से सही साबित करता है। रसल जो बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में टीम के लिए बखूबी काम आते हैं, उनका आईपीएल बल्लेबाज़ी का स्ट्राइक रेट 186.42 का है।
4 – शेन वॉट्सन
एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी जो आईपीएल के पहले सीजन से लगातार शानदार प्रदर्शन करके खुद को साबित कर चुका है, शेन वॉट्सन जो पारी की शुरुआत करने के साथ गेंदबाज़ी में भी टीम के लिए एक घातक हथियार के तौर पर काम आते हैं। वॉट्सन ने 134 आईपीएल मैचो में 15 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीता है। वॉट्सन का बल्लेबाज़ी का स्ट्राइक रेट आईपीएल में 140 के करीब का है।
3 – डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर के आईपीएल में भी काफी फैन मिल जायेंगे जिनको वार्नर की आक्रामक पारी बेहद पसंद आती है और इसी कारण यह खिलाड़ी मैच आईपीएल के बेस्ट विदेशी खिलाड़ी में से एक माना जाता है। वार्नर ने आईपीएल में जहां 142 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये हैं, तो वहीं उन्होंने 126 मैचो में 17 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब भी जीता है।
2 – एबी डी विलियर्स
साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स की बल्लेबाज़ी देखने के लिए हर क्रिकेट प्रेमी बेताब रहता है और इसका सबसे बड़ा कारण उनका 360 डिग्री में शॉट खेलना हैं। डी विलियर्स को आईपीएल के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। डी विलियर्स का आईपीएल में बल्लेबाज़ी का स्ट्राइक रेट 151 का है, तो वहीं 154 मैचो में डी विलियर्स ने 20 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीता है।
1 – क्रिस गेल
वेस्टइंडीज़ से आने वाले क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण उनका आक्रामक खेल जिसका हर एक क्रिकेट फैन दीवाना है। क्रिस गेल इसी कारण आईपीएल के बेस्ट विदेशी खिलाड़ियों में से एक माने जाते है, गेल का आईपीएल में बल्लेबाज़ी स्ट्राइक रेट 151 का है, तो वहीं गेल ने 125 आईपीएल मैचो में 21 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…