Categories: CricketIPL

IPL में सबसे ज्यादा फेयर प्ले अवार्ड जीतने वाली टीम

किसी भी खेल की गरिमा को बनाये रखने का काम उसमें खेलने वाली टीमों के उपर रहता है, जिससे वह इस खेल को देखने वाले फैंस के लिए एक उदाहरण बना सके कि यह सिर्फ एक खेल है, कोई जंग का मैदान नहीं लेकिन इसमें एक बात खेलने वाली टीमें साफ तौर पर दर्शा देती हैं, कि वह जीत हासिल करने के लिए कोई गलत कदम नहीं उठा सकती भले ही मैच का परिणाम कोई भी क्यों ना हो।

क्रिकेट को सभी खेलों का जैंटलमैन गेम कहा जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इस जब 2 टीमें मैदान में आपस में खेलने उतरती हैं, तो वह मैदान में तो अपना 100 प्रतिशत देते हुए दिखती जिसमें एक-दूसरे उपर तल्ख टिप्पणियां भी करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों ही टीम सारी बाते भुलाकर एक-दूसरे से हाथ मिलाकर शानदार मैच की बधाई देने का काम करते हैं और इसी कारण क्रिकेट जैंटलमैन गेम कहा जाता है।

विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग जिसमें विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज़ खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए दिख जाते हैं, जिस कारण पूरी दुनियां में इसे सभी काफी अच्छे से फालो भी करते हैं और इसी कारण आईपीएल में खेलने वाली टीमों के लिए हर सीजन फेयर प्ले अवार्ड भी रखा जाता है, जिसका फैसला सीजन खत्म होने के बाद होता है, जिसे वह टीम जीतती है, जिसने पूरे सीजन में जैंटलमैन खेल की गरिमा को बनाये रखने का लगातार प्रयास किया है। हम आपको इस आर्टिकल में अभी तक टॉप 5 आईपीएल में फेयर प्ले अवार्ड जीतने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – किंग्स इलेवन पंजाब ( 1 बार )

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को आईपीएल में 1 बार फेयर प्ले अवार्ड जीतने का मौका मिला। जहां टीम अभी तक एक भी बार आईपीएल ट्राफी को जीत नहीं सकी तो वहीं टीम के पास यह एक अवार्ड जरुर है, जो उनका आत्मविश्वास जरुर बढ़ाती होगी। साल 2009 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने फेयर प्ले अवार्ड जीता था।


4 – राजस्थान रॉयल्स ( 1 बार )

आईपीएल के पहले सीजन में विजेता बनने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम ने एक बार आईपीएल का फेयर प्ले अवार्ड अपने नाम पर किया है। साल 2012 के आईपीएल सीजन में टीम को यह अवार्ड मिला था।


3 – मुम्बई इंडियंस ( 1 बार )

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस जिसने 4 बार इस ट्राफी को जीता है, उसको साल 2018 के आईपीएल सीजन में फेयर प्ले अवार्ड मिला था। भले ही उस सीजन टीम आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर ना कर सकी हो लेकिन इस अवार्ड को हासिल करके टीम ने बता दिया था, कि वह इस खेल की गरिमा को पूरी तरह से समझते हैं।


2 – सनराइजर्स हैदराबाद ( 2 बार )

साल 2013 में आईपीएल की नयी टीम के रुप में शामिल होने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक से एक आक्रामक खिलाड़ी देखने को मिल जायेंगे जो मैदान में अपने खेल से सभी का दिल जीतने में कामयाब होते हैं और इसी कारण यह टीम एकबार आईपीएल ट्राफी तो जीत ही चुकी है, वहीं 2 बार आईपीएल फेयर प्ले अवार्ड को भी अपने नाम पर कर चुकी है, जिसमें टीम को साल 2016 और 2019 के सीजन में यह अवार्ड मिला था।


1 – चेन्नई सुपर किंग्स ( 6 बार )

3 बार आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने बाकी टीमों के मुकाबले इस अवार्ड को 6 बार अपने नाम पर किया है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनको सभी कैप्टन कूल के नाम से भी जानते हैं और इसी कारण खेल की गरिमा को इस टीम ने सबसे अधिक बनाये रखने का काम किया है। आईपीएल में सीएसके ने साल 2008, 2010, 2011, 2013, 2014 और 2015 के सीजन में यह अवार्ड अपने नाम पर किया।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

6 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

6 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

6 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

6 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

6 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

6 years ago