इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में हम अभी तक हुए 12 सीजन में हमने एक से एक शानदार खिलाड़ियों को देखा है, जिन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित तो किया ही साथ ही वह आईपीएल में सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माने जाने लगे। इन खिलाड़ियों की यदि लिस्ट निकाली जाए तो वह बेहद लम्बी हो सकती है, लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल के टॉप 5 बेस्ट खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – लोकेश राहुल

साल 2019 लोकेश राहुल के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर बेहद शानदार बीता है, जिसमें उन्होंने लिमिटेड ओवर्स में अपनी प्रतिभा का पूरा परिचय सभी को दिया और वह टीम में किसी भी स्थान पर बल्लेबाज़ी के लिए एकदम फिट खिलाड़ी भी साबित हो रहे हैं। लोकेश राहुल की इस प्रतिभा के बारे में सबसे पहले आईपीएल के जरिए ही पता चला था, साल 2019 भले ही किंग्स इलेवन पंजाब के लिए उतना अच्छा ना बीता हो लेकिन राहुल के लिए एक बल्लेबाज़ के तौर पर शानदार रहा था। लोकेश राहुल ने आईपीएल करियर में 67 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 42 के औसत के साथ 1977 रन बनाये हैं।


4 – एबी डी विलियर्स

पिछले काफी सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके एबी डी विलियर्स किसी मैच विनर खिलाड़ी से कम नहीं है और इसी कारण वह आईपीएल के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। एबी डी विलियर्स ने आईपीएल के करियर में 154 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39 के औसत से 4395 रन बना चुके हैं।


3 – सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा बायें हाथ के बल्लेबाज़ सुरेश रैना टीम के लिए किसी मैच विनर खिलाड़ी से कम साबित नहीं होते हैं, क्योंकि वह 3 नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आते हैं और अधिकतर मैचो में सीएसके के लिए अहम पारी भी खेलते हैं। आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रैना दूसरे नंबर पर हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल करियर में 193 मैचो में 33 के औसत के साथ 5368 रन बना चुके हैं।


2 – रोहित शर्मा

मुम्बई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 4 बार विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा टीम के लिए सबसे महत्तवपूर्ण बल्लेबाज़ की भी हैसियत से खेलते हैं, जो उपरी क्रम में तेजी के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दिख जाते हैं। रोहित ने आईपीएल करियर में 188 मैचो में 31 के औसत के साथ 4898 रन बना चुके हैं।


1 – विराट कोहली

जब आईपीएल के बेस्ट खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें विराट कोहली का नाम ना आये ऐसा नहीं हो सकता है और वह इस लिस्ट में नंबर 1 पर बने हुए हैं। विराट कोहली जो अकेले ही पूरी टीम को अपने बल्ले से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं, उन्होंने कई मैचो में ये काम बखूबी करके भी दिखाया है। विराट ने आईपीएल करियर में 177 मैचो में 37 के औसत के साथ 5412 रन बना चुके हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago