जब हम किसी खेल में किसी टीम को लेकर उसकी सफलता को लेकर बात करते हैं, तो सबसे पहले टीम के कप्तान के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं, यदि वह अपने विभाग में शानदार खेल दिखाकर टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम कर रहा जिससे बाकी भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हो रहे हैं, तो इससे टीम का प्रदर्शन भी अच्छा होगा।
कप्तान की सफलता उसके जीत और हार के बीच अंतर के साथ उसने बड़े टूर्नामेंट में टीम को कितने खिताब अपनी कप्तानी में कितने खिताब जिताये हैं। क्रिकेट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जहां पर एक कप्तान केे सफल होने का परिणाम इससे निकाला जाता है, कि उसने टीम को कितनी सीरीज में अपने कार्यकाल में जीत दिलवाई है।
विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल जिसमें हमें हर सीजन किसी ना किसी टीम के कप्तान में बदलाव देखने को मिलता है, ताकि टीम का आने वाले सीजन में प्रदर्शन बेहतर हो सके और टीम खिताब को अपने नाम पर कर सके। हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास के टॉप 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – शेन वार्न
इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में एक ऐसी टीम के कप्तान जिसमें कोई बड़ा नाम वर्ल्ड क्रिकेट का शामिल नहीं था, लेकिन टीम की सबसे बड़ी मजबूती युवा जोश था और इस कारण टीम पहले ही सीजन में सभी को चौंकाते हुए फाइनल में पहुंच गयी जहां पर राजस्थान रॉयल्स टीम का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जो एक बेहद मजबूत टीम मानी जा रही थी, जिसके बाद टीम के कप्तान शेन वार्न ने अपने खिलाड़ियों के हौसले को बरकार रखते हुए आईपीएल विजेता बनवा दिया।
4 – डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर के भारत में भी कई फैन बन चुके हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आक्रामक खेल है और यही आक्रमकता उनकी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी करते हुए दिखी जिसमें साल 2016 में वार्नर ने अपनी कप्तानी में टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब जितवाया।
3 – गौतम गंभीर
एक ऐसी टीम की कप्तानी का जिम्मा उठाने वाले जिसका उससे पहले आईपीएल में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था, गौतम गंभीर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करना आसान काम नहीं था, लेकिन गंभीर ने अपनी कप्तानी के दूसरे ही सीजन में टीम को साल 2012 के आईपीएल सीजन में विजेता बनाकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद गंभीर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को दूसरी ट्राफी के लिए अधिक इंतजार नहीं करवाया और साल 2014 में टीम एकबार फिर से गौतम गंभीर की कप्तानी में विजेता बनी।
2 – महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अभी तक हुए 12 सीजन में किसी टीम ने हर सीजन में शानदार खेल दिखाने का काम किया है, तो वह कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जो हर सीजन में टॉप 4 में अपनी जगह को बना पाने में कामयाब रही। वहीं धोनी जो वर्ल्ड क्रिकेट में भी एक महान कप्तान के तौर पर माने जाते हैं, उन्होंने साल 2010, 2011 और 2018 के आईपीएल सीजन में अपनी टीम को विजेता बनाया।
4 – रोहित शर्मा
मुम्बई इंडियंस का हाल भी कोलकाता नाइट राइडर्स से कुछ अलग नहीं था, क्योंकि टीम के लिए शुरुआती आईपीएल सीजन बेहद खराब बीते थे, जिसके बाद टीम को एक ऐसे कप्तान की जरुरत थी, जो आगे से नेतृत्व करते हुए सभी के लिए उदाहरण बन सके और इसी कारण युवा रोहित शर्मा को टीम ने कप्तान बनाने का फैसला किया जिसने टीम के किस्मत को ही बदलकर रख दिया और रोहित ने अपनी कप्तानी में मुम्बई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनाते हुए साल 2013, 2015, 2017 और 2019 के आईपीएल सीजन में विजेता बनाया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…