Categories: WWE

बड़े कारण क्यों WWE WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच बुक कर सकता है

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WWE में लंबी दुश्मनी रही है. दोनों के बीच कई मौकों पर मैच हुए हैं जो फैंस को काफी पसंद आए है. 2015 की WrestleMania में दोनों दिग्गज WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए आमनेसामने आए थे. अंतिम बार रोमन रेंस ने SummerSlam 2018 में बीस्ट का सामना किया था

रोमन रेंस इस बार Royal Rumble मैच जीतने के फेवरेट है और इस वजह से उनके पास WrestleMania में टाइटल मैच के लिए दो विकल्प रहेंगे. वह ब्रे वायट को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं. बिग डॉग फैंस को सरप्राइज देते हुए ब्रॉक लैसनर को भी चैलेंज कर सकते हैं. इसलिए हम बात करने वाले हैं बड़े कारणों के बारे में जिसके चलते रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 36 में मैच हो सकता है.

अधूरी स्टोरीलाइन को समाप्त करने के लिए

रोमन और ब्रॉक के बीच SummerSlam में अंतिम बार मैच देखने को मिला था जहां बिग डॉग की जीत हुई थी. मैच का अंत अजीब था क्योंकि रोमन रेंस ने अपने दम पर बीस्ट को नहीं हराया था. दरअसल, मैच के दौरान ब्रॉन की इंटरफेरेंस हुई थी. WWE ने स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए क्राउन ज्वेल में मैच भी तय कर दिया था लेकिन रोमन बीमारी के चलते बाहर हो गए और दुश्मनी का सही अंत नहीं हो पाया.

WrestleMania मेन इवेंट के लायक मैच बुक करने के लिए

रोमन और ब्रॉक दोनों के कंपनी के सबसे बड़े रेसलर्स है. वह अगर किसी भी इवेंट में शामिल होते हैं तो मजा दुगना हो जाता है. अगर WrestleMania में वह 2 मैन इवेंट मैच लड़ चुके हैं. WWE साल के सबसे बड़े शो के मेन इवेंट को खास बनाने के लिए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को टाइटल मैच में आमनेसामने ला सकता है. ब्रॉक और रोमन एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं और WrestleMania में यादगार प्रदर्शन कर सकते हैं.

रोमन रेंस को रॉ में लाने के लिए

रॉ में अभी टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स की कमी है। ब्रॉक लैसनर हील है. इसके अलावा सैथ रॉलिंस ने कुछ समय पहले कैरेक्टर चेंज किया. ड्रू मैकइंटायर भी अभी हील है, WWE के पास बेबीफेस के रूप में केविन आवेन्स और रे मिस्टीरियो के रूप में दो विकल्प है. अगर WWE रॉ ब्रांड में एक बड़ा फेस सुपरस्टार जोड़ना चाहे तो WrestleMania के मेन इवेंट में ब्रॉक और रोमन के बीच मैच सम्भव है. रोमन एक जबरदस्त बेबीफेस है और रॉ का नेतृत्व कर सकते हैं.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago