इंडियन प्रीमियर लीग जो विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है और उसके पीछे सबसे बड़ा कारण लगभग 2 महिने तक चलने वाली इस टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले दिग्गज़ खिलाड़ी। अभी तक 12 सीजन खेले जाने के बाद हर सीजन किसी ना किसी बड़े खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए सभी का दिल जीतने का काम किया है।
टी20 फार्मेट जो हमेशा से ही बल्लेबाज़ो के लिए एक मुफीद फार्मेट ही माना गया है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसमें बल्लेबाज़ो को खुलकर खेलने का मौका मिलता है और वह इसका पूरा लाभ उठाते हुए दिखते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल के टॉप 5 बेस्ट बल्लेबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – शेन वॉट्सन
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉट्सन आईपीएल के पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा है और उन्होंने किसी भी सीजन अपनी टीम को बल्लेबाज़ी से निराश नहीं किया है। आईपीएल में शेन वॉट्सन अभी तक 134 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 31 के शानदार औसत के साथ 3575 रन बनाये हैं और इसमें 19 अर्धशतक के साथ 4 शतकीय पारियां भी दर्ज हैं।
4 – डेविड वार्नर
मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाने वाले ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर के बल्ले का दम आईपीएल में भी सभी को देखने को मिला है। वार्नर अभी तक आईपीएल में 126 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 43 के औसत के साथ 4706 रन बनाये हैं, इसके अलावा वार्नर के नाम पर आईपीएल में 44 अर्धशतक और 4 शतकीय पारियां भी दर्ज हैं।
3 – अजिंक्य रहाणे
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले का दम क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में देखने को मिला है। रहाणे आईपीएल के शानदार बल्लेबाज़ो में एक माने जाते हैं। अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अभी तक 140 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32 के औसत के साथ 3820 रन बनाये हैं, इसमें 27 अर्धशतकीय पारी के साथ 2 शतकीय पारियां भी शामिल हैं।
2 – एबी डी विलियर्स
एबी डी विलियर्स की बल्लेबाज़ी देखने के लिए हर एक क्रिकेट प्रेमी बेताब रहता है, तो वह आईपीएल की इस बेस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट से कैसे नदारद रह सकते हैं। पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा रहने वाले एबी डी विलियर्स ने अपनी टीम के लिए कई बार मैच विनिंग पारियां खेली हैं। एबी डी विलियर्स ने आईपीएल में अभी तक 154 मैचो में 39 के औसत के साथ 4395 रन बनाये हैं, इसमें 33 अर्धशतक और 3 शतकीय पारियां शामिल हैं।
1 – विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली किसी फार्मेट में एक शानदार बल्लेबाज़ साबित होते हैं और आईपीएल में भी वह बेस्ट बल्लेबाज़ो की इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली आईपीएल में अभी तक 177 मैचो में 37 के औसत के साथ 5412 रन बना चुके हैं, इसमें 36 अर्धशतक और 5 शतकीय पारियां शामिल हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…