IPL में सबसे अधिक मैचो में अंपायरिंग करने वाले अंपायर

वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग जो लगभग 2 महिने तक खेली जाती है, जिसमें विश्व क्रिकेट के दिग्गज़ खिलाड़ियों को हिस्सा लेते हुए देखा गया है अभी तक के 12 आईपीएल सीजन में और उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की जहां नजरे लगी रहती हैं, जिससे इन खिलाड़ियों पर भी अच्छा प्रदर्शन करने का एक दबाव पूरे सीजन में देखा जा सकता है, तो वहीं आईपीएल के मैचो में 2 महिने तक अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स को भी काफी कडे इम्तिहान से होकर गुजरना पड़ता है।

हमने कई बार देखा है, कि किसी अंपायर के गलत फैसले की वजह से टीमों को मैच में हार तक झेलनी पड़ी है और इस कारण मैच में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स भी अपने फैसले को लेकर लगातार फैंस की नजरो में बने रहते हैं। तकनीक बदलने के साथ जहां क्रिकेट को काफी लाभ हुआ है, तो इसमें अंपायर्स को भी काफी मदद मिली है।

जहां हमने आईपीएल में पहले डीआरएस का नियम नहीं देखा था, तो उस नियम को भी पिछले कुछ सीजन में लागू कर दिया गया जिससे जब कोई टीम अंपायर्स के फैसले से संतुष्ट नहीं होती है, तो वह मैच में 1 बार डीआरएस का प्रयोग करके फैसले की समीक्षा करवा सकती है, जिससे यदि अंपायर का फैसला गलत साबित होता है, तो वह उसे बदलकर सही करता है।

इससे जहां अपायर्स को भी अपना फैसला तत्काल सुधार करने का मौका मिलता है, तो वहीं मैच में भी इन फैसलों के असर को साफ तौर पर देखा जाता है। आईपीएल के 13 वें सीजन में हम अंपायरिंग में एक और बदलाव देखने जा रहे हैं, जिसमें नो बॉल का फैसला करने के लिए एक चौथे अंपायर की नियुक्ती की जाएगी जो सिर्फ नो बॉल में होने वाली गलतियों को देखते हुए नियुक्त किया जाएगा जिससे मैच में अंपायर्स की तरफ से होने वाली गलतियों को कम से कम किया जा सके।

अभी तक हमने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार अंपायर्स भी देखे हैं, जिन्होंने अपने फैसले से सभी का दिल भी जीता है, इसमें साइमन टॉफेल, स्टीव डेविस, बिली बॉउडन, एस. रवि और कुमार धर्मसेना जैसे नाम शामिल हैं, जो मैच का दबाव अपने उपर नहीं पडने देते हैं और सही फैसले देने का काम करते हैं।

यहां पर देखिए IPL में सबसे अधिक मैचो में अंपारिंग करने वाले टॉप 10 अंपायर्स

कब से कब तक मैच
एस. रवि (भारत) 2009-2019 109
कुमार धर्मसेना (श्रीलंका) 2009-2018 94
अनिल चौधरी (भारत) 2012-2019 78
सी. समसुद्दीन (भारत) 2012-2019 74
मरे इरासमस (साउथ अफ्रीका) 2009-2019 66
सीके. नंदन (भारत) 2013-2019 57
साइमन टॉफल (ऑस्ट्रेलिया) 2009-2013 55
असद रऊफ (पाकिस्तान) 2008-2013 51
विनीत कुलकर्णी (भारत) 2012-2019 48
ब्रूसन ऑक्सफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया) 2012-2019 48
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago