इंडियन प्रीमियर लीग जो पिछले 12 सालों से हर क्रिकेट फैंस के लिए 2 महिने के किसी त्योहार से कम नहीं है, वहीं इसमें हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजियों के लिए इन 2 महिने की तैयारी के लिए पूरे साल का समय मिलता है, जिसमें वह अपनी टीम के लिए सही खिलाड़ियों का चयन कर सके जो आने वाले सीजन में उनकी टीम जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सके।
आईपीएल में अभी तक विजेता बनने वाली टीमों को मैदान पर अपनी टीम उतारने से पहले ऑक्शन टेबल पर भी काफी कड़ी मेहनत करते हुए देखा गया जिसके बाद उन्होंने नीलामी प्रक्रिया से अपनी टीम के लिए उपयुक्त खिलाड़ी का चयन किया जिससे टीम को मजबूती मिल सके। इनमें से हमने अभी तक 13 आईपीएल ऑक्शन में यह देखा है, कि हर सीजन कोई एक ऐसा खिलाड़ी होता है, जिसको अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर टीम में एक होड़ सी रहती है। जिसके बाद हमको आईपीएल में एक सीजन के लिए सबसे मंहगे टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 17 करोड़ रुपये
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कप्तानी करने वाले विराट कोहली का है, जिनको अभी एक सीजन खेलने के लिए फ्रेंचाइजी 17 करोड़ रुपये देती है, जिसका सबसे बड़ा कारण कोहली का वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा खिलाड़ी भी होना है। विराट को आरसीबी ने पहले आईपीएल सीजन के ऑक्शन में खरीद लिया था, जिसके बाद से टीम लगातार उन्हें रिटेन करती चली आ रही है।
साल 2018 में जब आरसीबी ने विराट कोहली को रिटेन करने का फैसला किया था, तो उनके प्राइज में काफी बढोत्तरी भी की थी जिसके बाद वह रोहित और धोनी से भी महंगे खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में खेलने वाले बन गए। विराट फिलहाल एक सीजन के लिए 17 करोड़ रुपये लेते हैं।
2 – युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स) 16 करोड़ रुपये
डेविड वार्नर और एबी डी विलियर्स जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज करने के फैसले के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से पहचानी जाती है, उसने शुरुआती कुछ आईपीएल सीजन में खिलाड़ियों को लेकर लिए अपने फैसले से सभी को चौकाने का काम किया था, जिसमें साल 2015 के ऑक्शन में जब उन्होंने युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब भी सब उनके फैसले को देखकर चौंक गए थे।
युवराज सिंह को टीम में शामिल करने के बाद भी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के प्रदर्शन में किसी तरह का सुधार देखने को नहीं मिला, वहीं युवराज सिंह ने भी उस सीजन 14 मैच खेलते हुए 20 से भी कम के औसत के साथ 148 रन बनाये थे। वहीं चीजे उस समय और भी अधिक खराब हो गयी जब युवराज पूरे सीजन में 1 विकेट ही हासिल कर सके थे।
3 – पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) 15 करोड़ 50 लाख रुपये
इस लिस्ट में जो सबसे नयी एंट्री हुई है, वह साल 2020 के आईपीएल ऑक्शन में सभी को देखने को मिली है, जिसमें साल 2019 में शानदार गेंदबाज़ी करने वाले तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए 15 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर दिए।
पैट कमिंस आईपीएल का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन साल 2017 में उन्हें खेलने का मौका मिला था, जिसमें कमिंस ने 12 मैच खेलते हुए पूरे सीजन में 15 विकेट अपने नाम पर किए थे। कमिंस के केकेआर टीम में उनकी तेज गेंदबाज़ी जहां बेहद मजबूत हो गयी तो वहीं टीम को एक ऐसा गेंदबाज़ मिल गया जो अंतिम के ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी कर सकता है।
4 – रोहित शर्मा (मुम्बई इंडियंस) 15 करोड़ रुपये
विराट कोहली की ही तरह रोहित शर्मा को भी साल 2018 में मुम्बई इंडियंस टीम ने रिटेन करने के लिए उनको 15 करोड़ रुपये एक सीजन में देने का फैसला किया। रोहित जो एक कप्तान के रुप में आईपीएल में सबसे अधिक सफल रहे हैं, उन्होंने टीम के फैसले को सही साबित करते हुए साल 2019 में टीम को चौथी बार आईपीएल विजेता बनवाया।
रोहित शर्मा के लिए आईपीएल में बल्ले से सबसे बेहतरीन सीजन साल 2016 का बीता था, जहां पर उन्होंने 14 मैचो में 489 रन बनाये थे और उस सीजन रोहित का औसत भी 40 से अधिक देखने को मिला।
5 – महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) 15 करोड़ रुपये
एक सफल आईपीएल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो पहले सीजन से लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर खेलते रहे और टीम को हर सीजन में लीग मैचो के बाद टॉप 4 में पहुंचाने में कामयाब भी रहे उनके लिए यह 13 सीजन करियर का आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है, जिस कारण सीएसके भी अब उनके उत्तराधिकारी की खोज में है, जो टीम को आगे लेकर जा सके।
पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी को साल 2018 में टीम ने रिटेन करने का फैसला करते हुए उन्हें एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देने का फैसला किया। धोनी के लिए वैसे तो अभी तक सभी आईपीएल सीजन शानदार बीते हैं, लेकिन बल्ले से उनके लिए साल 2018 का आईपीएल सीजन बेहद शानदार बीता था, जहां पर उन्होंने 419 रन बनाये थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…