क्रिकेट के किसी भी टी20 टूर्नामेंट में गेंदबाजो के लिए हमेशा काफी मुश्किल भरा होता है, लेकिन गेंदबाज़ भी अपने दिन पर बल्लेबाज़ो के लिए मुश्किल हालात पैदा कर देते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें ऐसा ही देखने को मिला जहां पर किसी मैच में कोई टीम 100 से कम पर ऑउट हो जाती है, तो किसी दिन वही टीम 200 से अधिक का स्कोर भी बना देती है।

जिसमें हम आपको आईपीएल इतिहास के टॉप 5 सबसे अधिक स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टीमों ने सभी को अचम्भे में डालते हुए 20 ओवरों में 250 से अधिक का स्कोर भी बनाया जिसमें गेंदबाज़ो को काफी संघर्ष करते हुए भी देखा गया है।

1 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वारियर्स इंडिया (साल 2013 आरसीबी 263 रन 5 विकेट के नुकसान पर)

आईपीएल में आपको कई ऐसे मैच देखने को मिल जायेंगे जिसमें किसी युवा गेंदबाज़ के खिलाफ विपक्षी बल्लेबाज़ो ने जमकर रन बटोरे हैं, लेकिन साल 2013 के आईपीएल सीजन में 23 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पुणे वारियर्स इंडिया के बीच खेला गया मैच अभी तक का आईपीएल में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाले मैच रहा है, जिसमें आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना दिए थे।

पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लेने के बाद विराट कोहली की टीम पहले ही ओवर से काफी तेजी के साथ रन बनाना शुरु कर दिया जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने अकेले इस मैच में 66 गेंदो में 175 रनों की नाबाद पारी खेल दी थी। सिर्फ भुवनेश्वर कुमार और ल्यूक राइट को छोड़कर पुणे वारियर्स इंडिया के सारे गेंदबाज़ो का इकॉनमी रेट 10 रन के उपर था।


2 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात लायंस (साल 2016, आरसीबी 248 रन 3 विकेट)

रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ी क्रम हमेशा देखने को मिला है, जिस कारण किसी को भी इसमें संदेह नहीं होगा कि इस लिस्ट में टॉप 2 पर आरसीबी की टीम है। साल 2016 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का मुकाबला गुजरात लायंस की टीम के साथ था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरो में 248 रन बना दिये जिसमें क्रिस गेल का विकेट तो टीम ने जल्दी ही गवा दिया था, लेकिन इसके बाद विराट कोहली और एबी डी विलियर्स ने शानदार शतकीय पारीयां खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचा दिया था।


3 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (साल 2010, सीएसके 246 रन 5 विकेट)

आईपीएल में किसी टीम ने हर पहले सीजन से लेकर अभी तक हुए 12 वें सीजन तक शानदार खेल दिखाया है, तो वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। साल 2010 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर 245 रन बनाया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मैथ्यू हेडन और मुरली विजय ने शानदार शुरुआत देने का काम किया जिसमें विजय ने 56 गेंदो में 127 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं सुरेश रैना ने भी 34 गेंदो में 62 रन बना दिए, जिसके बाद टीम ने 20 ओवरो के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना दिए।


4 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (साल 2018, केकेआर 245 रन 6 विकेट)

2 बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर साल 2018 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ मैच में बनाया था। इस मैच की खास बात यह थी, कि केकेआर का इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भी किसी भी खिलाड़ी ने शतकीय पारी नहीं खेली थी।

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को तेज शुरुआत मिली जिसमें सुनील नारायण ने 36 गेंदो में 75 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसल ने भी 50 और 31 रनों की तेज पारियां खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी।


5 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (साल 2008, सीएसके 240 रन 5 विकेट)

इस लिस्ट में 5 वें पायदान पर आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ मैच शामिल हैं, जब उस समय किसी ने भी यह सोचा भी नहीं था, कि कोई टीम 20 ओवरो में 200 का स्कोर भी आसानी से बना सकती है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस करके दिखा दिया।

आईपीएल इतिहास का यह दूसरा ही मैच था, जिसमें सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 240 का स्कोर खड़ा कर दिया था, इसमें माइकल हसी ने 54 गेंदो में नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं बद्रीनाथ ने भी अंत के ओवरो में 14 गेंदो में 31 रन की पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

6 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

6 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

6 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

6 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

6 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

6 years ago