क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 क्रिकेट की जिस दिन से शुरुआत हुई हैं, इसमें फैंस की दिलचस्पी लगातार बढ़ती ही चली गयी है, लेकिन कई बार हमें ऐसे मैच देखने को मिले जिसमें एक टीम ने विपक्षी टीम को शुरु में ही मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया हो। भारत में भी इस फार्मेट के दीवाने कम नहीं है और इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग बन गयी है, लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास के उन टॉप 5 मैचो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टीमों ने सबसे अधिक रनों से मैच में जीत हासिल की है।

5 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वारियर्स इंडिया ( साल 2013, आरसीबी ने 130 रनों से जीत हासिल की)

यह एक ऐसा मैच था, जिसे ना कोई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का फैन भूल सकता है और ना ही इसे आईपीएल के इतिहास में भुलाया जा सकता है, क्योंकि आरसीबी की तरफ से खेल रहे क्रिस गेल ने अकेले ही 175 रनों की पारी खेल दी थी। पुणे वारियर्स इंडिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसमें भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी शुरुआत करते हुए अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन ही दिए।

इसके अगले ओवर में क्रिस गेल ने ईश्वर पांडेय के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 21 रन बना दिए। इसके बाद अगले कुछ ओवरो में भुवनेश्वर और अशोक डिंडा ने 9 रन प्रति ओवर से ही रन दिए। लेकिन गेल ने पारी के 5 वें ओवर में मिचल मार्श के खिलाफ 28 रन ठोक दिए, जिसकेे बाद उन्होंने सिर्फ 17 गेंदो में 50 रन बना दिए थे।

इसके बाद जो गेंदबाज़ बॉलिंग के लिए गेल ने उसके खिलाफ आक्रामक रुख ही अख्तियार रखा जिस कारण कप्तान आरोन फिंच गेंदबाज़ी के लिए आये लेकिन गेल ने उनके ओवर में 4 छक्के और 1 चौका लगाकार 29 रन बना दिए। आरसीबी टीम ने मैच में अपने 100 रन 8 वें ओवर में ही पूरे कर लिए थे और गेल 27 गेंदो में 95 रन बना चुके थे, अगले ओवर में गेल ने अपना शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था।

क्रिस गेल यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने शतक पूरा होने के बाद और भी आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 66 गेंदो में 175 रनों की पारी खेलकर वापस लौटे। वहीं डी विलियर्स ने भी 8 गेंदो में 31 रनों की पारी खेली जिसके बाद आरसीबी ने 20 ओवरो में 263 रन बना दिए जो आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। पुणे के लिए भुवनेश्वर ने अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरो में सिर्फ 23 रन ही दिए वहीं गेल ने अपनी पारी में 17 छक्के लगाये थे।

पुणे वारियर्स इंडिया के लिए स्कोर का पीछा करना आसान काम नहीं था और इसी दबाव में वह लगातार विकेट गवांते चले गए जिसके बाद पूरी टीम 20 ओवरो में सिर्फ 133 रन ही बना सकी और उसे मैच में 130 रनों की हार का सामना करना पड़ा। गेल ने गेंदबाज़ी में भी 1 ओवर करते हुए 2 विकेट अपने नाम पर किए थे।


4 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (साल 2015, आरसीबी 138 रनों से जीती)

साल 2015 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए अच्छी शुरुआत नहीं हुई थी, क्योंकि टीम को अपने शुरुआती 4 मैचो में से 3 में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने अगले 5 मैचो में वापसी करते हुए 3 में जीत हासिल की जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 7 मैच हार चुकी थी, जिस कारण उन्हें अपने बाकी केे बचे सभी मैचों में जीत हासिल करनी थी।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और जिसमें पहले ओवर में गेल ने 5 गेंदो में सिर्फ 1 रन ही बनाया लेकिन अगला ओवर करने के लिए आये मिचल जॉनसन के खिलाफ गेल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाकार शुरु में ही टीम के स्कोर को गति देने का काम किया। इसके बाद गेल ने अगले ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ 24 रन बना दिए।

गेल ने सिर्फ 22 गेंदो अपना अर्धशतक पूरा किया तो उन्होंने जल्द ही टी20 क्रिकेट में अपना 14 और आरसीबी के लिए 5 वां शतक बना दिया था, जिसके बाद 117 रनों पर गेल की पारी खत्म हुई लेकिन एबी डी विलियर्स की 47 रनों की तेज पारी की वजह से आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 226 का स्कोर खड़ा कर दिया था।

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए आसान काम नहीं था और दबाव साफ तौर पर दिखा जिस कारण पूरी टीम सिर्फ 88 रनों पर ही सिमट गयी जिसमें आरसीबी के लिए स्टार्क ने 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तो अरविंद ने भी 27 रन देकर 4 विकेट लिए जिसके बाद आरसीबी को मैच में 138 रनों से जीत हासिल हुई।


3 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (साल 2008, केकेआर 140 रनों से जीता)

आईपीएल इतिहास का पहला मैच किसी ऐतिहासिक मैच से कम नहीं था, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच मेें आरसीबी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बल्लेबाज़ी करने उतरे ब्रैंडन मैक्कुलम जो उस समय शानदार फार्म में चल रहे थे, उन्होंने मैच के दूसरे ओवर में ही जहीर खान के खिलाफ 3 चौके और 1 छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट का मजा देने का काम किया। कोई भी गेंदबाज़ मैक्कुलम को नहीं रोक सका और ब्रैंडन ने अपनी पारी में 13 छक्कों के साथ 10 चौके लगाकर 158 रनों की पारी खेली, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना दिए थे।

आरसीबी के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था और इसी दबाव में पूरी टीम सिर्फ 82 के स्कोर पर ही सिमट गयी जिसमें केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में अगरकर ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए तो अशोक डिंडा ने 9 रन देकर 2 विकेट और केकेआर को मैच में 140 रनों की बड़ी जीत हासिल हुई।


2 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात लायंस (साल 2016, आरसीबी 144 रनों से जीता)

साल 2016 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी और उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ करने के लिए अपने अंतिम के 4 मैचो में जीत हासिल करना जरुरी हो गया था। वहीं दूसरी तरफ गुजरात लायंस जो अपना पहला आईपीएल सीजन खेल रही थी, वह शानदार प्रदर्शन कर ही और प्लेऑफ में जगह पक्का करने के बेहद करीब थी।

आईपीएल के 9 वें सीजन का 44 वां मैच जिसमें गुजरात लायंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद आरसीबी की टीम ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन चौथे ओवर में टीम को गेल के रुप में बड़ा झटका लगा जिसके बाद एबी डी विलियर्स और विराट कोहली ने स्कोर को चलाने का काम करते हुए 11 ओवर में 81 रनों तक लेकर गए।

लेकिन इसके बाद अगले 9 ओवर में कोहली और डी विलियर्स का एक अलग ही रुप देखने को मिला जिसमें दोनों ने 167 रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवरो के बाद 248 रनों पर पहुंचा दिया। दोनों ने शतकीय पारियां खेली जिसके बाद टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरा मौका था, जब एक ही पारी में 2 बल्लेबाज़ो ने शतक लगाया हो।

गुजरात लायंस टीम के लिए इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था और टीम के बल्लेबाज़ो पर इसका दबाव साफ तौर पर दिखा जिस कारण पूरी टीम 104 रनों पर सिमट गयी। आरसीबी के लिए क्रिस जॉर्डन ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए तो वहीं चहल ने 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जिसके बाद आरसीबी की टीम ने 144 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।


1 – मुम्बई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (साल 2017, मुम्बई इंडियंस 146 रनों से जीता)

साल 2017 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स और मुम्बई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद मुम्बई इंडियंस ने पहले 6 ओवरो में 60 रन बना दिए, जिसमें लिंडल सिमंस ने सिर्फ 43 गेंदो में 66 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव को रख दिया था।

कायरन पोलार्ड को बल्लेबाज़ी के लिए नंबर 3 पर भेजा गया और पोलार्ड ने भी 5 चौके और 4 छक्के लगाकर 35 गेंदो में 63 रनों की पारी खेल दी जिसके बाद मुम्बई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरो में 212 का स्कोर खड़ा कर दिया।

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने कुछ दिन पहले ही इतने बड़े लक्ष्य का पीछा गुजरात लायंस के खिलाफ किया था, जिस कारण उन्हें अपने बल्लेबाज़ो पर विश्वास था, लेकिन पारी की पहली गेंद पर संजू सैमसन शून्य पर ऑउट हो गए जिससे टीम का आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट गया और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इस सदमे से उबर नहीं सकी और पूरी टीम सिर्फ 66 रनों पर ही सिमट गयी। मुम्बई इंडियंस के लिए इस मैच में हरभजन सिंह ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए तो वहीं मलिंगा ने 5 रन देकर 2 विकेट हासिल करके टीम को 146 रनों की बड़ी जीत दिलाई।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago