IPL Stadium List in Hindi: साल 2008 में भारतीय क्रिकेट में एक बड़े बदलाव का दौर शुरु हुआ जिसने ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट बोर्ड को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया बल्कि घरेलू स्तर खेलने वाले खिलाड़ियों को भी एक ऐसा मंच देने का काम किया जिससे वह अपनी प्रतिभा को दिखाकर टीम इंडिया में आने का अपना रास्ता खोल सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, इंडियन प्रीमियर लीग की जो वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इसका एक कारण 2 महिने तक देश के प्रमुख स्टेडियम में होने वाले इसके मैच हैं, जिससे फैंस को भी काफी रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलता है।
इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, इसमें जहां 10 सीजन के मैच तो भारत में ही खेले गए तो वहीं साल 2009 का आईपीएल पूरा सीजन साउथ अफ्रीका में खेला गया था, इसके अलावा साल 2014 में हुए आईपीएल सीजन के शुरुआती आधे मैच यूएई के स्टेडियम में खेले गए थे। आईपीएल के हर सीजन में हमने इसके विस्तार को देखा है, जिससे पूरे देश में मौजूद स्टेडियम तक इसके मैच कराये जा सके हैं और इसी कारण अब फ्रेंचाइज़ी अपने होम ग्राउंड के अलावा एक दूसरा होम ग्राउंड भी अब फ्रेंचाइजी चुनने लगी जिससे उनकी टीम अपने कुछ मैच इन मैदानों में खेलती है। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अभी तक के 12 सीजन में मैच खेले गए हैं।
यहां पर देखिए आईपीएल के मैच कराने वाले स्टेडियम की | IPL Stadium List in Hindi:
1 – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलुरु
बैंगलुरु में स्थित एम. चिन्नास्वामी पहले सीजन से ही आईपीएल फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड जहां पर टीम अपने होम मैच खेलती है। इस स्टेडियम में अभी तक 74 से अधिक आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं और इस स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद मानी जाती है, जिस कारण यहां पर बड़े-बड़े स्कोर आसानी से बनते हुए देखे जा सकते हैं।
2 – पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम मोहाली
मोहाली स्थित आई.एस बिंद्रा स्टेडियम जिसे पीसीए स्टेडियम के नाम से भी पहचाना जाता है, वह आईपीएल में खेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम का होम ग्राउंड पहले सीजन से हैं। इस स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 50 से अधिक मैच खेले जा चुके हैं।
3 – फिरोज शाह कोटला ग्राउंड, नई दिल्ली
आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स की टीम का होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला स्टेडियम जिसे अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से पहचाना जाता हैं। इस स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 70 से अधिक मैच खेले जा चुके हैं।
4 – ईडन गार्डन, कोलकाता
भारत के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में से एक कोलकाता स्थित ईडन गार्डन स्टेडियम जहां पर भारतीय टीम ने अपना पहले डे-नाइट टेस्ट मैच भी खेला वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का होम ग्राउंड हैं और इस स्टेडियम में अभी तक 70 से अधिक आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।
5 – वानखेडे स्टेडियम, मुम्बई
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस का होम ग्राउंड वानखेडे स्टेडियम हैं, जहां पर टीम अपने होम मैच खेलती हैं, इसके अलावा इस स्टेडियम में साल 2011 के आईसीसी वर्ल्डकप का फाइनल मैच भी खेला चुका है, जिसमें भारतीय टीम विजेता बनी थी। इस मैदान पर अभी तक 70 से अधिक आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।
6 – सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर
आईपीएल में खेलने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का होम ग्राउंड जयपुर स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम हैं, जिसमें टीम पहले सीजन से ही अपने होम मैच खेल रही है। इस स्टेडियम में अभी तक 40 से अधिक मैच खेले जा चुके हैं।
7 – राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद टीम का होम ग्राउंड आईपीएल में हैदराबाद शहर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं, जो पहले आईपीएल में खेलने वाली डेक्कन चार्जर्स का साल 2008 से लेकर 2012 तक भी होम ग्राउंड रहा था। इस स्टेडियम में अभी तक 60 से अधिक आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।
8 – एम.ए. चिदबंरम स्टेडियम, चेन्नई
आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम अभी तक रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने होम मैच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेलती हैं। लेकिन टीम के 2 साल बैन रहने के अलावा साल 2018 के आईपीएल सीजन में कुछ कारणों की वजह से टीम सिर्फ एक मैच ही पूरे सीजन में खेल सकी थी। इस स्टेडियम में 50 से अधिक आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।
9 – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुम्बई
इस स्टेडियम में साल 2008 से लेकर 2011 के बीच में हुए आईपीएल सीजन के कुल 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुम्बई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और पुणे वारियर्स की टीम ने अपने होम मैच इस स्टेडियम में खेले हैं।
10 – बेब्रोन स्टेडियम, मुम्बई
मुम्बई स्थित बेब्रोन स्टेडियम जो आईपीएल में मुम्बई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए वैकल्पिक होम ग्राउंड के स्टेडियम के तौर पर मैच होस्ट कर चुका है। आईपीएल में इस स्टेडियम में साल 2010 से लेकर 2015 के बीच में 11 मैच खेले गए हैं।
11 – बाराबती स्टेडियम, कटक
कटक स्थित बाराबती स्टेडियम को तीन आईपीएल टीमें अभी तक अपना होम ग्राउंड बना चुकी हैं, जिसमें डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। इस स्टेडियम में साल 2010 से लेकर 2014 के बीच में 7 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।
12 – सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद
अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल स्टेडियम जिसे राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपना होम ग्राउंड बनाया था, वहां पर साल 2010 से लेकर 2015 के बीच में 12 आईपीएल मैच खेले गए हैं।
13 – वीसीए स्टेडियम, नागपुर
नागपुर स्थित विदर्भा क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम को डेक्कन चार्जर्स टीम ने अपना होम ग्राउंड बनाया था, जिसके बाद इस स्टेडियम में साल 2010 के सीजन में ही सिर्फ 3 मैच खेले गए थे।
14 – एचपीसीए स्टेडियम, हिमांचल
हिमांचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया था। इस स्टेडियम में साल 2010 से लेकर 2013 के बीच 9 मैच आईपीएल के खेले गए हैं।
15 – जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, कोच्ची
कोच्ची स्थित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम को आईपीएल में खेलने वाली कोच्ची टस्कर्स केरला की टीम का होम ग्राउंड बनाया गया था, जिसका बाद साल 2011 में ही सिर्फ इस स्टेडियम में 5 आईपीएल के मैच खेले गए थे।
16 – होलकर स्टेडियम, इंदौर
इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम को आईपीएल में कोच्ची टस्कर्स केरला के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया था। जिसके बाद इस स्टेडियम में साल 2011 से 2018 के बीच 9 आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं।
17 – एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापट्टनम
विशाखापट्टनम स्थित एसीए-वीडीसीए स्टेडियम को अभी तक आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुम्बई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम अपना दूसरा होम ग्राउंड बना चुकी हैं। वहीं इस स्टेडियम में अभी तक 11 आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं।
18 – महाराष्ट्रा क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम, पुणे
पुणे स्थित महाराष्ट्रा क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम को पुणे वारियर्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के अलावा चेन्नइ सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना होम ग्राउंड बना चुकी हैं। इस स्टेडियम में अभी तक 40 से अधिक आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं।
19 – रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
दिल्ली डेयरडेविल्स ने रायपुर स्थित रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया था, जिसके बाद इस स्टेडियम में साल 2013 से लेकर 2016 के बीच 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं।
20 – जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
रांची स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसियेशन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया था। इस स्टेडियम में साल 2013 से लेकर 2017 के बीच में 7 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं।
21 – सौराष्ट्रा क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम, राजकोट
गुजरात लायंस की टीम जो आईपीएल 2016 और 2017 के सीजन का हिस्सा थी, उसने राजकोट स्थित सौराष्ट्रा क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था, जिसके बाद इस स्टेडियम में 10 आईपीएल के मैच खेले गए थे।
22 – ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर
उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम को आईपीएल में गुजरात लायंस की टीम ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया था, जिसके बाद इस स्टेडियम में साल 2016 से लेकर 2017 तक 4 आईपीएल मैच खेले गए थे।
जिन स्टेडियम की लिस्ट उपर दी गयी है, वह सभी भारत में मौजूद हैं, जिसमें कुछ मैदान जो हर फ्रेंचाइजी के लिए पहले से ही होम ग्राउंड के तौर पर तय माने जाते हैं, तो कुछ को फ्रेंचाइज़ी हर सीजन के अनुसार अपने दूसरे होम ग्राउंड के तौर पर चुनती हैं। इसके अलावा कुछ कारणों की वजह से साल 2009 का आईपीएल सीजन और साल 2014 का आधा आईपीएल सीजन देश के बाहर कराया गया था और हम उन स्टेडियम के बारे में भी आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
साउथ अफ्रीका के इन स्टेडियम में आईपीएल के मैच खेले गए हैं
केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड
पोर्ट एलिजाबेथ स्थित सेंट जॉर्ज ओवल
डरबन स्थित किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम
सेंचुरियन स्थित सुपरस्पोर्ट्स पार्क
ईस्ट लंदन स्थित बुफैलो पार्क
जोहान्सबर्ग स्थित न्यू वांडर्स स्टेडियम
क्रिम्बले स्थित, डी बीर्स डायमंड ओवल
ब्लोमफोंटेन स्थित चेवरोलेट पार्क
यूएई के इन स्टेडियम में आईपीएल के मैच खेले गए हैं
आबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम
शारजहा स्थित शारजहा क्रिकेट स्टेडियम
दुबई स्थित दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…