Categories: CricketIPLNews

IPL 2020 के रद्द होने से होगा लगभग 10000 करोड़ का नुकसान

इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन साल 2020 में खेला जाना है, जिसको लेकर पहले 29 मार्च से कार्यक्रम तय किया गया था, जो 24 मई तक खेला जाना था, लेकिन पूरे ग्लोबल में इस समय कोरोना वायरस को लेकर जिस तरह की दहशत को देखा जा रहा है, उसके बाद आईपीएल के इस सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल 2020 के सीजन को टाल देने या फिर रद्द करने का सुझाव दिया था, जिसमें उन्होंने मैच को खाली स्टेडियम में कराने की ही सिर्फ मंजूरी थी। वहीं महाराष्ट्रा की राज्य सरकार, कर्नाटका राज्य सरकार और दिल्ली राज्य सरकार ने अपने यहां पर आईपीएल के मैच कराने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है।

BCCI के साथ दूसरी संस्थाओं को भी होगा भारी नुकसान

यदि आईपीएल का 13 वां सीजन कोरोना वायरस की वजह से रद्द किया जाता है, तो इससे बीसीसीआई और इससे जुड़ी दूसरी संस्थाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि आईपीएल से जुड़ने वाले 35 प्रतिशत लोग विदेशी होते हैं, जिसमें खिलाड़ी और ब्रॉडकास्ट टीम से भी जुड़े हुए लोग भी शामिल हैं। 

वहीं 15 अप्रैल तक वीजा प्रतिबंधो के कारण भी विदेशी नागरिकों के भारत आने पर रोक लगने से भी यह सारी चीजें प्रभावित होंगी जिस कारण आईपीएल से जुड़े कई स्पांसर और वेंडरो को भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ेगा। एक खबर के अनुसार यदि आईपीएल का 13 वां सीजन रद्द होता है, तो कम से कम 10000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसमें फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों की फीस तक शामिल है और यह सारा नुकसान बीसीसीआई को अपनी तरफ से उठाना पड़ेगा।

फिलहाल 15 अप्रैल तक आईपीएल के 13 वें सीजन को टाल देने का फैसला किया गया है, ताकि स्थिती का सही आकलन करने का बीसीसीआई को समय मिल सके वहीं वीजा प्रतिबंधो के हटने के बाद विदेशी खिलाड़ियों का भी शामिल होने का रास्ता साफ हो सकता है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago