क्रिकेट का सबसे पुराना फार्मेट टेस्ट क्रिकेट जिसकी शुरुआत सबसे पहले हुई थी, यह खेल समय के साथ काफी बदलता चला गया जिसमें जब इसकी शुरुआत हुई थी, तो उस समय खेल के दिनों की संख्या निश्चित नहीं थी, जिस कारण खेल का परिणाम हासिल करने के लिए वह कई दिनों तक चलता रहता था, जिसके बाद टेस्ट क्रिकेट को 5 दिनों तक सीमित करने का फैसला किया गया जिसमें हर टीम को 2-2 पारियां बल्लेबाजी करने का मौक मिलेगा वहीं एक दिन में 90 ओवरों का खेल होगा जो 3 सेशन में बांटा जाएगा।
टेस्ट क्रिकेट में अक्सर ऐसे बल्लेबाज अधिक सफल होते हैं, जो तकनीकी तौर पर पूरी तरह सक्षम हों और लम्बी-लम्बी पारियां खेल सके ताकि उनकी टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो जिसके बाद हम आपको टेस्ट क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस फार्मेट में अभी तक सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं।
5 – विराट कोहली (7 दोहरे शतक)
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली जिन्होंने साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा था, उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल 86 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 145 पारियों में 53.62 के औसत से जहां 7240 रन बनाये हैं, तो वहीं कोहली ने 7 दोहरे शतक भी इस फार्मेट में लगा चुके हैं।
4 – वाली हेमंड (7 दोहरे शतक)
इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी वाली हेमंड जिन्होंने इस फार्मेट में अपना दबदबा साल 1927 से लेकर 1947 तक दिखाया जिसमें वाली ने 85 टेस्ट मैच की 140 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 58.45 के औसत के साथ 7249 रन बनाये तो वहीं वाली ने इस दौरान 7 दोहरे शतक भी लगाए। हेमंड ने अपने करियर में 336 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी।
3 – ब्रायन लारा (9 दोहरे शतक)
वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा जिन्होंने लम्बे समय तक वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपने दबदबे का एहसास पूरी तरह से कराया उन्होंने साल 1990 से लेकर 2006 तक 131 टेस्ट मैचो की 232 पारियां खेलते हुए 52.88 के औसत से कुल 11953 रन बनाये जिसमें लारा ने 9 दोहरे शतक लगाए तो उन्होंने एक पारी में अकेले 400 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी।
2 – कुमार संगकारा (11 दोहरे शतक)
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें साल 2000 में इस फार्मेट में अपना पहला कदम रखने वाले कुमार संगकारा ने साल 2015 तक खेलते हुए कुल 134 टेस्ट मैचो की 233 पारियों में 57.40 के औसत के साथ कुल 12400 रन बनाये जिसमें उन्होंने 11 दोहरे शतक भी लगाए।
1 – डॉन ब्रैडमैन (12 दोहरे शतक)
ऑस्ट्रेलियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन जिनका अभी तक टेस्ट फार्मेट में बल्लेबाजी औसत सबसे शानदार माना जाता उन्होंने साल 1928 से लेकर 1948 तक कुल 52 टेस्ट मैच खेले जिसमें 80 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 99.94 के औसत से 6996 रन बनाने के साथ 12 दोहरे शतक भी लगाये।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…