इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय 2 टेस्ट मैचो की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर थी, जहां पर अगले हफ्ते से दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का आगाज होना था, लेकिन उससे पहले ही कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को वापस बुलाने का फैसला किया जिसके बाद यह सीरीज आगे के लिए टाल दी गयी है।
गुरुवार की शाम को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा था, कि सभी चीजें हमारे प्लान के अनुसार ही चल रही है, लेकिन अब इन सभी में काफी तेजी के साथ बदलाव देखने को मिला है और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से बात करने के बाद इंग्लैंड ने इस दौरे को टाल देने का फैसला किया जिसके बाद अब टीम और सपोर्ट स्टाफ देश वापस लौट आयेंगे।
ईसीबी ने अपने बयान में साफ किया कि वह इस सीरीज को रद्द नहीं कर रहे हैं बल्कि भविष्य में हालात को देखते हुए हम इस सीरीज का कार्यक्रम फिर से तय करेंगे। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह सीरीज हिस्सा थी, जिस कारण इंग्लैंड भी 120 अंक अपने हाथ से सीधे नहीं गवाना चाहेगी।
भविष्य में खेली जाएगी सीरीज
यदि इंग्लैंड टीम का आने वाले भविष्य में कार्यक्रम देखा जाए तो उसमें सिर्फ 2 विंडो ही उनके पास उपलब्ध हैं, जिसमें वह सीरीज खेल सकती है, जिसमें एक विंडो आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के बाद और दूसरी क्रिसमस के समय लेकिन श्रीलंका को दिसंबर के महिने में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिस कारण यह सीरीज साल 2021 के अप्रैल में करायी जा सकती है।
अपनी तरफ से ईसीबी ने बयान जारी करते हुए कहा कि, कोरोना वायरस का ग्लोबली महामारी घोषित किए जाने के बाद हमने श्रीलंका क्रिकेट से बात करने के बाद यह फैसला किया कि हमारे खिलाड़ी देश वापस लौटेंगे और दोनों टीमों के बीच यह सीरीज आगे भविष्य में किसी समय फिर से खेली जाएगी।
इस समय हमारे लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की मानसिक और फिजिकल स्थिती को सही रखने का सबसे ज्यादा जरुरी है और हमें उन्हें इसीलिए वापस बुलाना चाहते हैं। हम श्रीलंका क्रिकेट को इसके लिए धन्यवाद देना चाहते हैं, जो उन्होंने हमारे इस फैसले का पूरी तरह से सम्मान किया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…