क्रिकेट के खेल में कोई टीम तभी सफल हो सकती है, जब टीम का कप्तान आगे खड़ा होकर नेतृत्व की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में लेकर चले और इसका उदाहरण हम कई बार देख चुके हैं। इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग में यदि सबसे सफल कप्तानों को लेकर बात की जाए जिन्होंने अपनी टीम को अधिक मैच जिताये हैं, तो उसमें धोनी का नाम स्वत ही पहले नंबर आ जायेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग में हर टीम ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाती हैं, जो टीम को साथ लेकर चल सके और वहीं कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जो एक सीजन खराब बीतने के बाद अगले सीजन में नये कप्तान के साथ खेलने उतरती हैं, तो कुछ टीमों ने सीजन के बीच में ही कप्तान बदलने तक का फैसला किया है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद सबसे अधिक मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने वाले कप्तानों के बारे बात करने जा रहे हैं।

5 – एडम गिलक्रिस्ट ( 35 जीत)

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज़ और विकेटकीपर खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू डेक्कन चार्जर्स की टीम से किया और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी वह एक कप्तान के तौर पर भी बेहद सफल खिलाड़ी साबित हुए। गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में 74 मैचो में कप्तानी करते हुए अपनी टीम को 35 में जीत दिलाने का काम किया।


4 – विराट कोहली ( 49 जीत )

भारतीय टीम के लिए तीनो फार्मेट में मौजूदा कप्तान विराट कोहली आईपीएल में अभी तक एक कप्तान के तौर पर उतना सफल नहीं हो सके लेकिन इसके बाद वह इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाने में कामयाब रहे हैं। विराट कोहली ने आईपीएलम में एक कप्तान के तौर पर अभी तक 110 मैच खेले हैं, जिसमें 49 में टीम ने जीत हासिल की है।


3 – रोहित शर्मा ( 60 जीत )

मुम्बई इंडियंस की आईपीएल में किस्मत बदलने वाले रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर खुद को हर सीजन में साबित किया है और इसी कारण टीम उनकी कप्तानी में 4 बार आईपीएल विजेता बन चुकी है। रोहित ने कप्तान के तौर पर आईपीएल में अभी तक 104 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 60 में टीम को जीत दिलाने का काम किया है।


2 – गौतम गंभीर ( 71 जीत )

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जब गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया था, तो उन्होंने गंभीर को सीधे कप्तानी देने का फैसला किया जो बिल्कुल सही भी साबित हुआ क्योंकि गंभीर ने टीम को 2 बार आईपीएल विजेता बनाया। गौतम गंभीर ने एक कप्तान के तौर पर आईपीएल में 129 मैच खेले जिसमें 71 में उनकी टीम को जीत हासिल हुई।


1 – महेंद्र सिंह धोनी ( 104 जीत )

आईपीएल ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया जाता है और इसका एक उदाहरण हमें आईपीएल में भी देखने को मिला है, जिस कारण धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। धोनी ने आईपीएल के 174 मैचो में कप्तानी करते हुए 104 में अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago