इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें हमने हर सीजन में देखा है, कि कोई टीम बेहद शानदार प्रदर्शन करती है, तो किसी टीम के पास शानदार खिलाड़ी होने के बावजूद वह उस उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाती है, जिससे फैंस को भी बेहद निराशा होती है।

आईपीएल के अभी तक के इतिहास में यदि हम सबसे अधिक सफल टीम को लेकर बात करे तो उसमें पहले स्थान पर मुम्बई इंडियंस की टीम आयेगी जिसने 4 बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर किया है, तो वहीं दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जिसने 3 बार ट्राफी को जीता है, लेकिन हम यदि बात करे आईपीएल सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम को लेकर तो उसमें एक नजर डालते हैं, टॉप 5 टीमों को लेकर।

5 – किंग्स इलेवन पंजाब – 80 जीत

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भले ही अभी तक 12 सीजन बीत जाने के बाद एकबार भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर ना किया हो लेकिन टीम जीतने के मामले में इस लिस्ट में 5 वें स्थान पर बनी हुई है। आईपीएल में टीम अभी तक 176 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने 80 मैच में जीत हासिल की है।


4 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर – 83 जीत

विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का हाल भी किंग्स इलेवन पंजाब की ही तरह है, जिसने एकबार भी आईपीएल ट्राफी को 12 सीजन बीत जाने के बाद भी हासिल नहीं किया है। आरसीबी की टीम ने आईपीएल में अभी तक 181 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 83 मैचो में जीत हासिल हुई है।


3 – कोलकाता नाइट राइडर्स – 92 जीत

2 बार की आईपीएल विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल के शुरुआती सीजनों में बेहद खराब था, लेकिन टीम ने साल इसे गौतम गंभीर के कप्तान बनने के बाद पूरी तरह से बदलकर रख दिया। आईपीएल में केकेआर के टीम अभी तक 178 मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम को 92 मैचो में जीत हासिल हुई है।


2 – चेन्नई सुपर किंग्स – 100 जीत

आईपीएल में अभी तक की एकलौती टीम जिसने हर सीजन में अंतिम 4 में अपनी जगह को पक्का किया इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 3 बार आईपीएल ट्राफी को भी जीता है। आईपीएल में टीम के रिकॉर्ड को लेकर बात करे तो सीएसके ने 165 मैचो में खेलते हुए 100 में जीत हासिल की है।


1 – मुम्बई इंडियंस – 107 जीत

आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद सबसे सफल टीम बनने वाली मुम्बई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद शानदार है, लेकिन टीम के लिए भी शुरुआती सीजन अच्छे नहीं बीते थे, जहां पर वह अंतिम 4 में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला है। आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की टीम ने अभी तक 187 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 107 में जीत हासिल की है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago