टी20 क्रिकेट फार्मेट जो बल्लेबाजो के लिए मुफीद माना जाता है, उसमें गेंदबाजो के लिए अधिक कुछ भी करने को नहीं होता है, लेकिन इसके बावजूद इस फार्मेट में हमें कई गेंदबाजो को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा है, जिसमें वह भले ही अपनी टीम के लिए विकेट ना निकाल के दे सके लेकिन इतनी किफायती गेंदबाजी करते हैं, कि उससे सामने वाली विपक्षी टीम के हौसले पूरी तरह से पस्त हो जाते हैं।
हर टीम के पास ऐसे गेंदबाज हमें देखने को मिलते हैं, जो बल्लेबाजो को खुलकर रन बनाने से रोकने का काम तो करते हैं, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, जहां पर टीम पहले के 6 ओवरो में ऐसे गेंदबाजो को अटैक पर लगाती हैं, जो बल्लेबाजो को बड़े शॉट खेलने से रोकने का काम करता है, जिससे दबाव बनाकर विकेट हासिल किया जा सके। हम आपको इस आर्टिकल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – लसिथ मलिंगा
आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले मुम्बई इंडियंस के खिलाड़ी और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का सामना करना किसी भी गेंदबाज के लिए कभी भी आसान काम नहीं रहा है और इसी कारण उन्हें सबसे शानदार डेथ ओवर के गेंदबाजो में से एक माना जाता है। लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 81.3 ओवरो की गेंदबाजी में सिर्फ 7.24 के इकॉनमी रेट से रन दिए हैं।
2 – राशिद खान
अफगानिस्तान टीम के युवा लेग स्पिनर खिलाड़ी राशिद खान जो टी20 फार्मेट में किसी भी समय अपनी टीम के लिए बॉलिंग से अहम भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलना आसान काम नहीं है और इसी कारण वह दबाव बनाकर विकेट निकालने में भी सक्षम दिखाई देते हैं। राशिद खान ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 24 ओवरो की गेंदबाजी में सिर्फ 7.08 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिये हैं।
1 – हरभजन सिंह
मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहने वाले दिग्गज ऑफ स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह को लम्बे समय तक सीएसके के खिलाफ भी खेलना का मौका मिला और इसमें उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी भी की। हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 77 ओवरो की गेंदबाजी में 6.56 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…