Categories: CricketIPL

IPL में KKR के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स

इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ टीमों की शुरुआत उस तरह से नहीं हुई थी, जिसकी उनके फैंस को उम्मीद थी, लेकिन कुछ सीजन बीत जाने के बाद इन टीमों ने आईपीएल में अपने दबदबे का एहसास पूरी तरह से करवाया है और इसी में एक नाम 2 बार आईपीएल विजेता रहने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का, जिसको बदलने का सबसे बड़ा श्रेय टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को जाता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास पहले सीजन में एक से एक विस्फोटक खिलाड़ी थे, लेकिन इसके बावजूद केकेआर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन गंभीर के कप्तान बनने के बाद टीम की बल्लेबाजी को जहां मजबूती मिली तो इससे सभी का आत्मविश्वास भी बढ़ा और इसका असर साफ तौर पर प्रदर्शन में देखने को मिला, लेकिन कई बार केकेआर का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से ध्वस्त होते हुए भी देखा गया है, जिसके बाद हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – कर्ण शर्मा

टी20 क्रिकेट में हमने कई लेग स्पिनरों को सफल होते हुए देखा है, क्योंकि यह स्पिनर अपनी टीम के लिए विकेट निकालकर देने का काम करते दिखाई देते हैं और इसी में एक नाम लेग स्पिनर कर्ण शर्मा का है, जो आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए अधिक पहचाने जाते हैं। कर्ण शर्मा जो साल 2017 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए थे।


2 – रवींद्र जडेजा

मौजूदा समय के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले रवींद्र जडेजा के करियर में आईपीएल ने अहम भूमिका निभाई है। जडेजा जो अभी चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं, उन्होंने साल 2014 के आईपीएल सीजन में सीएसके और केकेआर के बीच हुए एक मैच में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए थे।


1 – ड्वेन स्मिथ

वेस्टइंडीज़ के पूर्व सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ जो अपनी धीमी स्विंग करती हुई गेंदबाजी से बल्लेबाजो को परेशान करने के लिए भी पहचाने जाते हैं, वह साल 2016 के आईपीएल सीजन में गुजरात लायंस टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए एक मैच में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 8 रन देते हुए 4 विकेट हासिल कर लिए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago