Categories: CricketIPL

IPL में RCB के खिलाफ इन बॉलर्स का सबसे अच्छा इकॉनमी रेट

क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में हमें हर टीम में ऐसे गेंदबाज दिख जाते हैं, जो विकेट लेने से अधिक किफायती गेंदबाजी करने के लिए रखे जाते हैं, जिससे विपक्षी टीम के बल्लेबाज आसानी से रन ना बना सके और दबाव बनाकर विकेट हासिल किया जा सके। आईपीएल में भी खेलने वाली टीमों के पास इस तरह के गेंदबाजो को बेहद सफल होते हुए देखा गया है।

आईपीएल में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के खिलाफ किसी भी टीम के गेंदबाजो के लिए बॉलिंग करना आसान काम कभी नहीं रहा क्योंकि आरसीबी की बैटिंग लाइनअप में एक से एक विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे गेंदबाज भी हैं, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ लगातार शानदार इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की है।

3 – आशीष नेहरा

भारतीय टीम के पूर्व बायें हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जो नयी गेंद के साथ विकेट लेने के लिए अधिक पहचाने जाते थे, वह बल्लेबाजो को अपनी गेंदो पर आसानी से रन भी नहीं बनाने देते थे। आशीष नेहरा ने आईपीएल के शुरुआती सीजन में अपनी गेंदबाजी का भी जलवा भी बिखेरा है, जिसमें उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 49.1 ओवर की गेंदबाजी में 7.95 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।


2 – संदीप शर्मा

युवा तेज गेंदबाज संदीप शर्मा जो पहले के 6 ओवर में अपनी टीम के लिए विकेट निकालकर देने का काम करने के साथ बल्लेबाजो को तेजी से रन बनाने पर भी रोक लगाते हैं, वह अपनी इसी प्रतिभा के लिए काफी शानदार प्रदर्शन भी आईपीएल में कर चुके हैं। संदीप शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ 43.5 ओवर की गेंदबाजी में 7.80 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।


1 – हरभजन सिंह

दिग्गज ऑफ स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह का आईपीएल में हर टीम के खिलाफ हर शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। हरभजन सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ आईपीएल में 78 ओवरो की गेंदबाजी में सिर्फ 7.23 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि आरसीबी के बल्लेबाजो को उनके खिलाफ खेलने में तकलीफ में साफ तौर पर देखा गया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago