इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी टीमों की कोशिश होती है, कि वह किसी शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा ना बने लेकिन इसके बावजूद 12 सीजन बीत जाने के बाद कई टीमें ऐसे रिकॉर्ड का हिस्सा रही हैं और इसी में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स टीम का है, जो पहले के 11 सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेलती रही हैं, लेकिन टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने 12 वें सीजन में एक अलग नाम से खेलने से फैसला लिया ताकि टीम की किस्मत में कुछ बदलाव हो सके।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शुरुआती सीजन में एक से एक धाकड़ बल्लेबाज देखने को मिले जिसमें वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर और एबी डी विलियर्स जैसे नाम शामिल थे, लेकिन इसके बावजूद टीम 12 सीजन खत्म होने के बाद भी एकबार ट्राफी नहीं जीत सकी। हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स 80 रन पर ऑल ऑउट)
साल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर मैच खेलना था, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन टीम के पक्ष में इसके बाद कुछ भी ठीक नहीं रहा और पारी के चौथे ओवर से जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरु हुआ वह 19.1 ओवर में 80 रनों पर जाकर खत्म हुआ।
2 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स 67 रन पर ऑल ऑउट)
साल 2017 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मोहाली के मैदान में था, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने फैसला किया और इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले ओवर से ही विकेट गवाना शुरु कर दिया जिस कारण पूरी टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 67 रन बनाकर सिमट गयी।
3 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुम्बई इंडियंस (दिल्ली डेयरडेविल्स 66 रन पर ऑल ऑउट)
साल 2017 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को अपने घर पर मुम्बई इंडियंस से मैच खेलना था, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मुम्बई इंडियंस ने 20 ओवरो में 212 रन बना दिए और दिल्ली डेयरडेविल्स इस स्कोर का पीछा करने में पहले ओवर से ही दबाव में दिखी जिस कारण पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन बनाकर सिमट गयी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…