इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास पहले ही सीजन से शानदार गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने टीम को हर सीजन में टॉप 4 में पहुंचाने की कोशिश की लेकिन टीम को सिर्फ 4 बार ही इसमें सफलता हासिल हो सकी लेकिन इसके बावजूद टीम के गेंदबाज हर सीजन में एक नये आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स जिसने आईपीएल के 11 सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेला है, उस टीम से जहां पहले सीजन में ऑस्ट्रेलियन टीम के दिग्गज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्राथ हिस्सा रह चुके हैं, तो टीम में स्पिन विभाग में भी शानदार गेंदबाज देखने को मिलते हैं, जिन्होंने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में अपनी अहमीयत को साबित किया है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – उमेश यादव (47 विकेट)
भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजो में से एक उमेश यादव जो आईपीएल के कुछ सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इस दौरान टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की है। उमेश यादव साल 2010 से लेकर 2013 के सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे जिस दौरान उन्होंने 51 मैचो में 29.17 के औसत के साथ 47 विकेट हासिल किए हैं।
2 – मोर्नी मोर्कल (51 विकेट)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल जिनकी गेंदो की रफ्तार काफी तेज होती है, साथ ही लम्बे गेंदबाज होने की वजह से उन्हें बाउंस भी अच्छा मिलता है और इस कारण बल्लेबाज उन्हें खेलने में अधिकतर समय बेहद तकलीफ में देखे गए हैं। मोर्नी मोर्कल साल 2011 से लेकर 2013 के आईपीएल सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे हैं, जिस दौरान उन्होंने टीम के लिए 41 मैचो में 23.31 के औसत के साथ 51 विकेट हासिल किए हैं।
1 – अमित मिश्रा (101 विकेट)
दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए यह खिलाड़ी पिछले 12 सीजन से उनकेे साथ ही रहा है, लेग स्पिनर अमित मिश्रा जो टीम के हर उतार-चढाव में देखे गए हैं, उन्होंने टीम के लिए 96 मैचो में 24.27 के औसत के साथ 101 विकेट हासिल किए हैं। अमित मिश्रा की गेंदबाजी की जो सबसे अच्छी बात है, वह यह कि टीम को महत्तवपूर्ण समय पर विकेट निकालकर देकर वह मैच में वापस लेकर आने का काम बखूबी करते हुए दिखाई दिए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…