इंडिनय प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी की टीमों की कोशिश रहती है, कि वह टीम में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करे जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा टीम के लिए शानदार फील्डप भी साबित हो सके। ताकि वह अपने विभाग में तो टीम के लिए योगदान दे ही उसके अलावा फील्डिंग के समय भी महत्तवपूर्ण भूमिका को निभा सके।
आईपीएल में खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम में भी इसी रणनीति को साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिससे टीम एक खिलाड़ी को सभी विभागो में परखने की कोशिश करती है, क्योंकि टी20 क्रिकेट में कोई भी खराब फील्डरों के साथ खेलने नहीं उतर सकती, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के बेस्ट फील्डरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – पृथ्वी शॉ
भारतीय अंडर 19 टीम को अपनी कप्तानी में विश्वकप जिताने वाले पृथ्वी शॉ जिनको शानदार बल्लेबाजी का इनाम आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में ही मिला और शॉ ने दोनो ही जगह पर शानदार प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ जहां ओपनिंग में टीम के लिए महत्तवपूर्ण योगदान देते हुए नजर आते हैं, तो वहीं वह फील्डिंग के समय भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए आईपीएल में अभी तक 25 मैच में 6 कैच पकड़े हैं।
2 – शिखर धवन
अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स टीम से ही की थी, लेकिन उसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया लेकिन वह पिछले सीजन में फिर से टीम का हिस्सा बन गए। शिखर धवन ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 30 मैच में 13 कैच पकड़ चुके हैं।
1 – श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स टीम के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर जो टीम के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए महत्तवपूर्ण भूमिका को निभाते हुए नजर आते हैं, वह फील्डिंग में भी उतने ही शानदार दिखते हैं। श्रेयस अय्यर जो साल 2015 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने थे, उन्होंने अभी तक टीम के लिए 62 मैचो में 22 कैच पकड़े हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…