इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी टीमों को किसी एक टीम के खिलाफ खेलना सबसे अधिक पसंद होता है, जिमसें वह उस टीम के खिलाफ हर सीजन में लीग चरण के दौरान तो अच्छा प्रदर्शन करती हैं, साथ ही वह प्लेऑफ में भी यदि उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, तो उसमें भी शानदार करके दिखाती हैं।
आईपीएल में यदि हम दिल्ली कैपिटल्स टीम के पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो उसमें टीम के प्रदर्शन को देखने के बाद सभी को बेहद निराशा ही होगी क्योंकि टीम के पास हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी थे, लेकिन उसके बावजूद टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी।
यही नहीं टीम का आईपीएल में जीत का प्रतिशत तो सबसे खराब है, ही साथ ही वह अभी तक के 12 सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम भी बनी है। दिल्ली कैपिटल्स का कुछ टीमों के खिलाफ प्रदर्शन बेहद ही खराब है, जिसमें उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों जहां 15 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
इसके अलावा बाकी टीमों के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन को देखा जाए तो उसमें किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ टीम को 14-14 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम को 13 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में बाकी टीमों के मुकाबले प्रदर्शन बेहद ही निम्न स्तर का देखने को मिला है, जिस कारण टीम के मालिकों ने साल 2019 के आईपीएल सीजन में इस टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख दिया था, ताकि टीम की किस्मत में बदलाव हो सके। हालांकि टीम ने लम्बे समय के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह को जरुर पक्का किया था, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ सकी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…