इंडियन प्रीमियर लीग जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी, उस समय किसी को भी यह अंदाजा नहीं था, कि यह टी20 लीग वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग बन जाएगी, लेकिन इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम सभी को अपना फैन बना दिया और लगभग 2 महिने तक चलने वाली इस टी20 लीग में रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं।
आईपीएल में अधिकतर सीजन में 8 टीमें ही हिस्सा लेती दिखी जिसमें पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा दिल्ली कैपिटल्स जो पहले के 11 सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेल रही थी, भले ही इस टीम का प्रदर्शन उस स्तर का ना देखने को मिला हो लेकिन इसके बावजूद टीम में एक से एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एकबार भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर ना किया हो लेकिन इसके बावजूद भी टीम के फील्डरों ने किसी तरह से अपने प्रदर्शन में छाप छोड़ने में कोई कमी नहीं दिखाई। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – डेविड वार्नर (22 कैच)
ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर जो अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए पहचाने जाते हैं, उनका यह रुप सभी को आईपीएल में भी देखने को मिला और इसी कारण भारत में भी उनके कई फैंस देखने को मिल जायेंगे। डेविड वार्नर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2009 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से की थी, जिसके बाद वह साल 2013 के सीजन तक टीम का हिस्सा रहे और उन्होंने इस दौरान 57 मैचो में 22 कैच अपने नाम पर किए।
2 – एबी डी विलियर्स (22 कैच)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के अहम सदस्य एबी डी विलियर्स ने भी अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ की थी। एबी डी विलियर्स ने साल 2008 से लेकर 2010 के आईपीएल सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेला जिसमें उन्होंने 28 मैचो में 22 कैच पकड़े।
3 – वीरेंद्र सहवाग (30 कैच)
भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए शुरुआती सीजन में कप्तानी की भी जिम्मेदारी भी निभाई वह टीम के अहम सदस्यों में से एक थे, जिसके बाद सहवाग ने साल 2008 से लेकर साल 2013 के सीजन तक 86 मैचो में 30 कैच अपने नाम पर किए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…