Categories: CricketIPL

IPL में Delhi Capitals के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स

इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी कुछ ऐसी टीमें हैं, जो पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा तो हैं, लेकिन उसके बावजूद वह 12 सीजन बीत जाने के बाद भी एकबार चैंपियन नहीं बन सके और उसी में एक टीम दिल्ली कैपिटल्स की है, जो आईपीएल के शुरुआती 11 सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेल रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स के पास ऐसा नहीं है, कि उनके पास शानदार खिलाड़ी मौजूद नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद टीम किसी भी सीजन में एकजुट होकर प्रदर्शन करते दिखाई नहीं दी, जिसके पीछे एक बड़ा कारण हर सीजन से पहले टीम में होने वाले अत्यधिक बदलाव भी है। हम आपको इस आर्टिकल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – सैम करन

इंग्लैंड टीम के युवा बायें हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू किंग्स इलेवन पंजाब टीम से किया था। सैम करन ने साल 2019 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपने 2.2 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए थे।


2 – जयदेव उनादकट

आईपीएल में अपनी धीमी गेंदो के लिए पहचाने जाने वाले जयदेव उनादकट के खिलाफ कोई भी बल्लेबाज के लिए बड़े शॉट आसानी से नहीं मार पाता है, जिस कारण यह गेंदबाज अपनी टीम के लिए परिस्थिती के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। जयदेव उनादकट ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपने 4 ओवरो की गेंदबाजी में 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।


1 – लसिथ मलिंगा

आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का प्रदर्शन हर टीम के खिलाफ बेहद शानदार है और इसी कारण वह अपने डेब्यू से लेकर अभी तक मुम्बई इंडियंस टीम का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं। लसिथ मलिंगा ने साल 2011 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपने 3.4 ओवरो की गेंदबाजी में सिर्फ 13 रन देकर 5 विकेट हासिल कर लिए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago