Categories: CricketIPL

IPL में KXIP के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक शायद ही किसी टीम का बल्लेबाजी क्रम इतना विस्फोटक देखने को मिला हो जितना किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हर सीजन में होता है, क्योंकि टीम के पास शुरु से लेकर 6 वें नंबर तक जो भी खिलाड़ी बैटिंग के लिए मैदान में उतरते हुए देखा गया है, वह टी20 क्रिकेट में विशेषज्ञ माना जाता है।

किंग्स इलेवन पंजाब के इसी बल्लेबाजी क्रम को देखने के बाद उनके खिलाफ खेलने वाली टीमों को शुरु से ही सतर्क रहने की जरुरत होती है, क्योंकि कोई भी टीम यदि पहले 6 ओवरों में उनके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाती है, जो उसकी हार लगभग तय मानी जाती है, लेकिन कुछ ऐसे भी गेंदबाज देखने को भी मिले हैं, जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी की है।

3 – मुनाफ पटेल

भारतीय टीम के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने क्रिकेट के बदलते फार्मेट के साथ अपनी गेंदबाजी में भी बड़ा बदलाव किया है, जिसमें मुनाफ की गेंदबाजी में मिश्रण भी देखने को मिला है। मुनाफ पटेल ने साल 2011 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ मैच में अपने 4 ओवरो की गेंदबाजी में 21 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।


2 – सुनील नारायण

टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाजो में से एक माने जाने वाले वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर खिलाड़ी सुनील नारायण जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक अहम हिस्सा भी हैं, उन्होंने साल 2012 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ मैच में अपने 4 ओवरो की गेंदबाजी में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।


1 – भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जो नयी गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए पहचाने जाते हैं, उन्होंने साल 2017 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच में अपने 4 ओवरो की गेंदबाजी में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago