इंडियन प्रीमियर लीग का जब पहला सीजन खेला गया था, तो किसी को विश्वास नहीं था, कि राजस्थान रॉयल्स पहली आईपीएल ट्राफी जीतने वाली टीम बनेगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स में खेलने वाले युवा खिलाड़ियों ने इस काम करके दिखाया लेकिन उसके बाद से टीम 12 वां सीजन खत्म होने तक अपनी दूसरी ट्राफी नहीं जीत सकी।
राजस्थान रॉयल्स के पास हमेशा से टीम में ऐसे बल्लेबाज मौजूद रहे हैं, जिन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया है और इसमें सबसे बड़ा नाम अजिंक्य रहाणे का आता है, जो अब 13 वें सीजन में इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत दिखाई दे रहा है। हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – ब्रैड हॉज
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जो अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं, उन्होंने इसका कुछ नमूना आईपीएल में भी बिखेरा है। ब्रैड हॉज जो साल 2011 के आईपीएल सीजन में कोच्ची टस्कर्स केरला का हिस्सा थे, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में अपने 4 ओवरों की गेंदबाजी में सिर्फ 13 रन देते हुए 4 विकेट हासिल कर लिए थे।
2 – रवींद्र जडेजा
पहले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स को अपने ऑलराउंडर खेल से विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा जो बाद में चेन्नई सुपर किंग्स का एक अहम हिस्सा बन गए उन्होंने साल 2015 के आईपीएल सीजन में सीएसके की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में अपने 4 ओवरो में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
1 – अनिल कुंबले
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर खिलाड़ी अनिल कुंबले जो आईपीएल कुछ शुरुआती सीजन का हिस्सा रहे और उनकी शानदार गेंदबाजी टी20 क्रिकेट में भी देखने को मिली। अनिल कुंबले ने साल 2009 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 3.1 ओवर की गेंदबाजी में 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…