Categories: CricketIPL

IPL में Delhi Capitals के खिलाफ इन बॉलर्स का सबसे अच्छा इकॉनमी रेट

Delhi Capitals के खिलाफ सबसे अच्छा इकॉनमी रेट: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन में से 11 सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेलने वाली दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 12 वें सीजन में नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स नाम से खेलने उतरी ताकि टीम की किस्मत को बदला जा सके, जिससे थोड़ा फर्क तो दिखा क्योंकि टीम लम्बे समय के बाद प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब हो सकी।

दिल्ली कैपिटल्स भले ही एक भी IPL सीजन की विजेता ना बन सकी हो लेकिन टीम के पास हमेशा एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद रहे हैं, जो किसी मैच विनर से कम नहीं थे। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को यदि देखा जाए तो उसमें एक समय डेविड वार्नर और एबी डि विलियर्स जैसे खिलाड़ी शामिल थे, जो किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। इसके बावजूद IPL के 12 सीजन बीत जाने के बाद कुछ ऐसे भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहद किफायती गेंदबाजी की हैं।

3 – सुनील नारायण

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अहम हिस्सा बन चुके ऑफ स्पिनर सुनील नारायण जिनको टी20 क्रिकेट का विशेषज्ञ गेंदबाज माना जाता है, क्योंकि नारायण की गेंदो को समझना बेहद मुश्किल काम होता है और इस कारण बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलने से अधिकतर बचते हुए देखा गया है। सुनील नारायण ने IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 6.49 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।


2 – हरभजन सिंह

Delhi Capitals के खिलाफ सबसे अच्छा इकॉनमी रेट: दिग्गज ऑफ स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह को IPL में खेलने वाले बड़े खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। भज्जी जो एक समय मुम्बई इंडियंस का अहम हिस्सा थे और अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे जायेंगे। हरभजन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 81.3 ओवरो की गेंदबाजी में 6.91 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।

Read More: IPL में Delhi Capitals के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स


1 – रविचंद्रन अश्विन

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जो IPL में पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहने के बाद 2 सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान के तौर पर खेलते हुए दिखाई दिए और अब 13 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का ही हिस्सा बनने वाले हैं। अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68.1 ओवर की गेंदबाजी में 6.13 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago